वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में केएल राहुल का शानदार शतक, घरेलू पिच पर केएल का दूसरा सैकड़ा
अहमदाबाद : नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को भारतीय सलामी बल्लेबाज़ के.एल. राहुल ने शानदार शतक जमाया। यह राहुल का भारत में दूसरा टेस्ट शतक है। राहुल ने…

अहमदाबाद : नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को भारतीय सलामी बल्लेबाज़ के.एल. राहुल ने शानदार शतक जमाया। यह राहुल का भारत में दूसरा टेस्ट शतक है।
राहुल ने 190 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 65वें ओवर में वेस्टइंडीज़ के कप्तान रोस्टन चेज़ की गेंद पर एक रन लेकर तीन अंकों का आंकड़ा छुआ।
भारत में उनका पिछला शतक नौ साल पहले चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ आया था, जब वे 199 रन बनाकर दोहरे शतक से चूक गए थे।
राहुल को पारी की शुरुआत में किस्मत का साथ भी मिला। सुबह के पहले ओवर में 57 रन पर खेलते समय उन्होंने एक गेंद को किनारा लगाया, लेकिन गेंद विकेटकीपर और पहले स्लिप के बीच से निकल गई। स्लिप का स्थान सामान्य से कुछ चौड़ा होने के कारण वेस्टइंडीज़ को अहम मौका गंवाना पड़ा और राहुल ने इस जीवनदान का भरपूर फायदा उठाया।
यह राहुल का कुल 11वां टेस्ट शतक है।
केएल राहुल 100 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ ध्रुव जुरैल 14 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत ने दूसरे दिन लंच तक 3 विकेट पर 218 रन बना लिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
