द इंडियन व्यू

वेलवन सेंथिलकुमार और रामित टंडन की दमदार जीत, नए सत्र की शानदार शुरुआत

मौजूदा पुरुष राष्ट्रीय विजेता वेलवन सेंथिलकुमार और रामित टंडन ने यहां खेली जा रही डीआर 21 मोटर सिटी ओपन स्क्वाश टूर्नामेंट में जीत के साथ अपने नए सत्र की शुरुआत की। विश्व रैंकिंग में 46वें स्थान पर काबिज सेंथिलकुमार ने…

Ragwendra P Singh
January 14, 2026
1 min read
वेलवन सेंथिलकुमार और रामित टंडन की दमदार जीत, नए सत्र की शानदार शुरुआत

मौजूदा पुरुष राष्ट्रीय विजेता वेलवन सेंथिलकुमार और रामित टंडन ने यहां खेली जा रही डीआर 21 मोटर सिटी ओपन स्क्वाश टूर्नामेंट में जीत के साथ अपने नए सत्र की शुरुआत की।

विश्व रैंकिंग में 46वें स्थान पर काबिज सेंथिलकुमार ने इंग्लैंड के सैमुअल ओसबोर्न वाइल्ड को आसानी से 11-9, 11-5, 11-6 से हराया।

विश्व रैंकिंग में 41वें स्थान पर काबिज टंडन को भी किसी तरह की मशक्कत नहीं करनी पड़ी। उन्होंने पहले दौर के मैच में इंग्लैंड के टॉम वाल्श को 11-8, 11-4, 8-11, 11-4 से पराजित किया।

साभार : गूगल

इसी बीच क्लीवलैंड में हो रहे स्क्वाश इन द लैंड टूर्नामेंट में विश्व के 52वें नंबर के खिलाड़ी वीर चोटरानी ने पहले दौर में स्थानीय खिलाड़ी इग्नेशियस लाहोरा को 11-3, 11-3, 11-4 से हराया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

आर्यवर्त-ध्रुव के अर्धशतक, अरशद की गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चैंपियन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को चार रन से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब

उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।