द इंडियन व्यू

दिल्ली हाफ मैराथन को नई रफ्तार देंगे 'गोल्डन स्प्रिंटर' कार्ल लुईस

दुनिया के महानतम एथलीटों में शुमार अमेरिकी फर्राटा धावक और लंबी कूद के दिग्गज कार्ल लुईस को वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन का इवेंट एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। साभार : गूगल आयोजकों ने मंगलवार को जानकारी दी कि नौ बार के…

Ragwendra P Singh
September 30, 2025
1 min read
दिल्ली हाफ मैराथन को नई रफ्तार देंगे 'गोल्डन स्प्रिंटर' कार्ल लुईस

दुनिया के महानतम एथलीटों में शुमार अमेरिकी फर्राटा धावक और लंबी कूद के दिग्गज कार्ल लुईस को वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन का इवेंट एम्बेसडर नियुक्त किया गया है।

साभार : गूगल

आयोजकों ने मंगलवार को जानकारी दी कि नौ बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता लुईस आगामी 12 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से इस प्रतिष्ठित मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर जारी एक बयान में लुईस ने कहा, "दौड़ एक ऐसी सार्वभौमिक भाषा है जो संभावनाओं और प्रगति की बात करती है।

वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन जैसे आयोजन यह साबित करते हैं कि खेलों का महत्व सिर्फ रिकॉर्ड और पदकों तक सीमित नहीं है। ये आयोजनों से जीवन बदलते हैं और लोगों को सपने देखने के लिए प्रेरित करते हैं।"

चार ओलंपिक खेलों में हिस्सा ले चुके लुईस ने अपने करियर में नौ ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते। 1984 लॉस एंजेलेस ओलंपिक में उन्होंने 100 मीटर, 200 मीटर, लंबी कूद और 4x100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीते थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।