विहिप के प्रशिक्षण वर्ग से सीखकर हिन्दू युवा बनाएंगे भारत को विश्व गुरु: चम्पत राय
जालौन : विश्व हिन्दू परिषद् के केन्द्रीय उपाध्यक्ष चम्पत राय ने कहा कि भारतवर्ष, जिसकी धरती पर वेदों की ऋचाएँ गूँजीं, जहाँ प्रभु श्रीराम ने धर्म की स्थापना की, भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का ज्ञान दिया और बुद्ध, महावीर व…

जालौन : विश्व हिन्दू परिषद् के केन्द्रीय उपाध्यक्ष चम्पत राय ने कहा कि भारतवर्ष, जिसकी धरती पर वेदों की ऋचाएँ गूँजीं, जहाँ प्रभु श्रीराम ने धर्म की स्थापना की, भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का ज्ञान दिया और बुद्ध, महावीर व गुरुनानक जैसे महापुरुषों ने मानवता का मार्ग प्रशस्त किया, वह भारत आज पुनः से विश्व को दिशा देने की स्थिति में है। आज का हिन्दू युवा
विहिप के प्रशिक्षण वर्ग से सीखकर भारत को विश्व गुरु बनाएगा।
विहिप के केन्द्रीय उपाध्यक्ष चम्पत राय जिला मुख्यालय उरई में स्थित बृज कुंवर देवी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में चल रहे विश्व हिन्दू परिषद् शिक्षा वर्ग के समापन सत्र पर सम्बोधित कर रहे थे। राय अयोध्या में स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव भी है। इस मौके पर चम्पत राय ने कहा कि इस सांस्कृतिक पुनर्जागरण के समय हमारे समक्ष अनेक चुनौतियाँ भी हैं — जैसे मतांतरण, लव जिहाद, जनसंख्या असंतुलन, मंदिरों पर सरकारी नियंत्रण और डिजिटल माध्यमों से सनातन संस्कृति पर सुनियोजित आघात। इन समस्त परिस्थितियों में विश्व हिन्दू परिषद् समाज को जागरूक कर युवाओं को प्रशिक्षित कर रही है।
उन्हाेंने कहा कि विहिप के कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग आज के हिन्दू युवा को केवल इतिहास का बोध ही नहीं कराते, बल्कि उसे शारीरिक रूप से दक्ष, बौद्धिक रूप से तेजस्वी और आत्मिक रूप से जाग्रत बनाते हैं। इन वर्गों में उसे नेतृत्व, सेवा, संगठन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना सिखाई जाती है। वह युवा फिर न केवल अपने जीवन में परिवर्तन लाता है, बल्कि समाज में भी जागरण का दीप जलाता है। आज भारत ने वैज्ञानिक और राजनीतिक नेतृत्व दिखाया है। परन्तु भारत की पहचान केवल आर्थिक महाशक्ति बनना नहीं है, भारत को पुनः विश्व गुरु बनना है और यह तभी संभव है जब हमारे युवा धर्मनिष्ठ, संस्कारित और सशक्त बनें।
उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद् इस लक्ष्य की सिद्धि में प्रतिबद्ध है। वह ऐसा युवा गढ़ रही है जो आधुनिकता को आत्मसात करते हुए अपनी सनातन संस्कृति की रक्षा और विस्तार का ध्येय लेकर आगे बढ़ता है। हम सब इस सांस्कृतिक यज्ञ के होता बनें, कार्यकर्ता बनें, समाज को जाग्रत करें और भारत को पुनः विश्व गुरु बनाएं।
इस शिक्षा वर्ग शिविर में क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र, वर्गाधिकारी देवेंद्र मिश्रा, विहिप प्रान्त सह मंत्री अभिनव दीक्षित तथा अवधेश भदौरिया, जिला अध्यक्ष महंत गुरु प्रसाद शर्मा, जिला मंत्री आचार्य तेजस, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख रमाकांत सोनी, प्रांत सेवा प्रमुख सदस्य बलवीर सिंह जादौन, आशीष पटेल (कपासी) सह मंत्री, साकेत शांडिल्य, अभिषेक विश्वकर्मा, आशीष सेठ, राम जी सोनी, शिशिर प्रताप सिंह, रामकुमार चतुर्वेदी, सचिन सोनी, धीरज दीक्षित, जिला संगठन मंत्री सौरभ, शत्रुघ्न बजरंग दल जिला संयोजक अनिकेत चतुर्वेदी, बजरंग दल सह संयोजक गौरव सोनी आदि उपस्थित रहे।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
