द इंडियन व्यू

विश्व यूथ व जूनियर सैम्बो चैंपियनशिप के लिए डा.सैयद रफत को इंडोनेशिया से विशेष आमंत्रण

लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी डा.सैयद रफत जुबैर रिजवी को विश्व यूथ व जूनियर सैम्बो चैंपियनशिप के लिए विशेष रुप से आमंत्रित किया गया है। इंडोनेशिया सैम्बो फेडरेशन द्वारा जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार चैंपियनशिप का…

Ragwendra P Singh
September 30, 2025
1 min read
विश्व यूथ व जूनियर सैम्बो चैंपियनशिप के लिए डा.सैयद रफत को इंडोनेशिया से विशेष आमंत्रण

लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी डा.सैयद रफत जुबैर रिजवी को विश्व यूथ व जूनियर सैम्बो चैंपियनशिप के लिए विशेष रुप से आमंत्रित किया गया है। इंडोनेशिया सैम्बो फेडरेशन द्वारा जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार चैंपियनशिप का आयोजन 28 सितंबर से 6 अक्टूबर, 2025 तक जकार्ता (इंडोनेशिया) में किया जाएगा।

रूसी मार्शल आर्ट शैली की प्रतिष्ठित विश्व यूथ व जूनियर सैम्बो चैंपियनशिप के लिए आमंत्रण पाने वाले डा.सैयद रफत पहले भारतीय है। डा.सैयद रफत को इस उपलब्धि पर देश भर के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों ने बधाई संदेश प्रेषित किया है।

वर्तमान में डा.सैयद रफत जुबैर रिजवी उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष, लखनऊ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव, किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के चेयरमैन है। वो कई अन्य खेल संघों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे है।

इंडोनेशिया सैम्बो फेडरेशन के अध्यक्ष कृष्णा बायु ने कहा कि इस चैंपियनशिप की मेजबानी का उद्देश्य न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को एक मंच पर लाना है, बल्कि सैम्बो जैसे मार्शल आर्ट को विश्व स्तर पर और अधिक लोकप्रिय बनाना भी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।