विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2025: अंतिम पंघाल ने कांस्य पदक जीतकर दिलाया भारत को पहला मेडल
नई दिल्ली : ज़ाग्रेब (क्रोएशिया) में चल रही विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2025 में भारत को पहली सफलता अंतिम पंघाल ने दिलाई। 21 वर्षीय अंतिम ने गुरुवार को महिलाओं के 53 किग्रा वर्ग में स्वीडन की ओलंपियन एमा योना माल्मग्रेन को…

नई दिल्ली : ज़ाग्रेब (क्रोएशिया) में चल रही विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2025 में भारत को पहली सफलता अंतिम पंघाल ने दिलाई। 21 वर्षीय अंतिम ने गुरुवार को महिलाओं के 53 किग्रा वर्ग में स्वीडन की ओलंपियन एमा योना माल्मग्रेन को 9-1 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। यह उनके करियर का दूसरा विश्व चैंपियनशिप पदक है।
अंतिम ने मुकाबले की शुरुआत में ही 3-0 की बढ़त बना ली थी और दूसरे हाफ में दमदार बचाव के साथ एक शानदार दो अंक तथा अंतिम क्षणों में ग़जब का थ्रो मारकर जीत पक्की की। इस जीत के साथ अंतिम ने भारत को इस संस्करण का पहला मेडल दिलाया।
हालांकि, महिला वर्ग में प्रियंका मलिक (76 किग्रा) अपना कांस्य पदक मुकाबला हार गईं। उन्हें ओलंपिक पदक विजेता मिलाइमिस मारिन ने 0-10 से हराया। वहीं मनिषा भानवाला रिपेचेज़ राउंड में बुल्गारिया की बिलियाना डुडोवा से 0-9 से हारकर बाहर हो गईं।
दूसरी ओर, भारत के ग्रीको-रोमन पहलवानों का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा। चारों पहलवान बिना कोई जीत दर्ज किए बाहर हो गए। अनिल मोर (55 किग्रा) का प्रदर्शन सबसे खराब रहा, जब वे अज़रबैजान के विश्व नंबर-1 एल्दानिज़ अज़िज़ली से महज़ 13 सेकंड में हार गए।
अमन (77 किग्रा) जापान के नाओ कुसाका से तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हारे, जबकि राहुल (82 किग्रा) कज़ाखस्तान के अल्मिर टोलेबायेव से 1-7 से पराजित हुए। 130 किग्रा वर्ग में सोनू को मेज़बान क्रोएशिया के मार्को कोस्सेविक ने 8-0 से मात दी।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
