द इंडियन व्यू

विश्व कप से पहले टूट चुके थे संजू सैमसन, सचिन तेंदुलकर की सलाह से लौटा आत्मविश्वास

अहमदाबाद : भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन के लिए साल 2026 किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा। इस सफर में निराशा भी थी और शानदार वापसी भी। आखिरकार उन्होंने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में दमदार प्रदर्शन करते हुए टीम…

Ragwendra P Singh
March 9, 2026
3 min read
विश्व कप से पहले टूट चुके थे संजू सैमसन, सचिन तेंदुलकर की सलाह से लौटा आत्मविश्वास

अहमदाबाद : भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन के लिए साल 2026 किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा। इस सफर में निराशा भी थी और शानदार वापसी भी। आखिरकार उन्होंने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में दमदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

 

जनवरी 2026 में तिरुवनंतपुरम में घरेलू दर्शकों के सामने सैमसन को बड़ा झटका लगा, जब ओपनर-विकेटकीपर की जगह ईशान किशन को विश्व कप टीम में प्राथमिकता दी गई।

 

2025 की शुरुआत से ही सैमसन खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। बीच में टीम प्रबंधन ने उन्हें मिडिल ऑर्डर में भी भेजा ताकि शुभमन गिल को ऊपर मौका दिया जा सके। बाद में उन्हें फिर ओपनिंग पर लौटाया गया, लेकिन रन नहीं बने और अंततः किशन ने उनकी जगह ले ली।

 

सैमसन ने टी 20 विश्व कप जीत के बाद कहा,“न्यूजीलैंड सीरीज के बाद मैं पूरी तरह टूट चुका था। मुझे लगा कि मेरा सपना खत्म हो गया है और अब मैं क्या कर सकता हूं।”

 

विश्व कप की शुरुआत में सैमसन टीम से बाहर थे और बेंच पर बैठे थे। बाद में जब अभिषेक शर्मा बीमार पड़े तो उन्हें एक मैच खेलने का मौका मिला।

 

जब भारतीय टॉप-ऑर्डर ऑफ स्पिन के खिलाफ संघर्ष करने लगा तो टीम ने फिर सैमसन को मौका दिया और यहीं से उनकी शानदार वापसी शुरू हुई।

 

जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 गेंदों में 24 रन बनाकर सैमसन ने संकेत दे दिए थे कि उनका आत्मविश्वास लौट रहा है। लेकिन असली धमाका ईडन गार्डन्स, कोलकाता में देखने को मिला, जहां उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्चुअल नॉकआउट मुकाबले में 50 गेंदों पर 97 रन ठोक दिए।

 

इसके बाद उनका बल्ला लगातार चलता रहा। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने क्रमशः 42 गेंदों पर 89 और 46 गेंदों पर 89 रन बनाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।

 

सैमसन ने खुलासा किया कि पिछले कुछ महीनों से वह क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के लगातार संपर्क में थे।

 

उन्होंने कहा,“पिछले कुछ महीनों से मैं सचिन सर के लगातार संपर्क में हूं। जब मैं ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान टीम से बाहर बैठा था, तब मैंने सोचा कि अब किस मानसिकता की जरूरत है। इसलिए मैंने उनसे संपर्क किया और उनसे लंबी बातचीत हुई।”

 

उन्होंने आगे बताया कि फाइनल से एक दिन पहले भी सचिन तेंदुलकर ने उन्हें फोन कर उनका हालचाल पूछा।

 

सैमसन 2024 में भी टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।

 

उन्होंने कहा,“उस समय से ही मैं इस पल की कल्पना करता था। मैं लगातार मेहनत करता रहा और यही करना चाहता था। शायद भगवान की यही योजना थी कि मुझे अहम मैचों में मौका मिले और मैं देश के लिए अपना योगदान दे सकूं।”

 

सैमसन ने कहा कि विश्व कप जीतना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है और इस पल को शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।

गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।

अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत

भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।