द इंडियन व्यू

विश्व कप का मिशन 2025 : घरेलू मैदान पर इतिहास रचने उतरेगी भारतीय महिला टीम

बेहतर फॉर्म में चल रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम घरेलू मैदानों का फायदा उठाकर 47 साल बाद पहला आईसीसी खिताब जीतने के लक्ष्य से मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ वनडे विश्व कप 2025 के पहले मैच में उतरेगी। साभार : गूगल विश्व…

Ragwendra P Singh
September 29, 2025
3 min read
विश्व कप का मिशन 2025 : घरेलू मैदान पर इतिहास रचने उतरेगी भारतीय महिला टीम

बेहतर फॉर्म में चल रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम घरेलू मैदानों का फायदा उठाकर 47 साल बाद पहला आईसीसी खिताब जीतने के लक्ष्य से मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ वनडे विश्व कप 2025 के पहले मैच में उतरेगी।

साभार : गूगल

विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम 13वें विश्व कप में हालात से वाकफियत का पूरा फायदा उठाना चाहेगी। टूर्नामेंट 12 साल बाद भारत में हो रहा है। इसमें आठ शीर्ष टीमें आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका , बांग्लादेश और पाकिस्तान भाग लेंगी।

सभी टीमें भारत में चार और कोलंबो में एक स्थान पर 28 लीग मैच राउंड रॉबिन आधार पर खेलेंगी। विश्व कप में ईनामी राशि रिकॉर्ड 13. 88 मिलियन डॉलर है जो 2022 की तुलना में चार गुना ज्यादा है। पुरूषों के 2023 विश्व कप में ईनामी राशि 10 मिलियन डॉलर थी और यह उससे भी अधिक है।

श्रीलंका में 11 राउंड रॉबिन मैच खेले जायेंगे जिसमें पाकिस्तान के सात लीग मैच और भारत के खिलाफ पांच अक्टूबर का मैच है। एक सेमीफाइनल भी वहां होगा और पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है तो फाइनल भी वहीं खेला जायेगा। मौजूदा फॉर्म को देखें तो भारत ने हाल ही में इंग्लैंड को वनडे और टी20 श्रृंखलाओं में हराया है।

इसके अलावा आस्ट्रेलिया के खिलाफ भी हार का सिलसिला तोड़ा है। भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में आखिरी वनडे में जीत के लिये 413 रन का लक्ष्य लगभग पार कर ही लिया था। भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना बल्लेबाजी की धुरी रही हैं जो शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने इस साल चार वनडे शतक लगाये और उनका स्ट्राइक रेट 115 . 85 रहा है।

युवा सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल के साथ उन्होंने भारत को अच्छी शुरूआत दी है। वहीं पांचवां विश्व कप खेल रही हरमनप्रीत बड़े टूर्नामेंटों में हमेशा अच्छा खेलती हैं।

उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक और इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाया था। चोट से उबरी जेमिमा रौड्रिग्स ने इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में 66 रन बनाये थे और वह मध्यक्रम को मजबूती देती हैं।

रिचा घोष, हरलीन देयोल और दीप्ति शर्मा बल्लेबाजी को गहराई देते हैं जबकि अमनजोत कौर सीम गेंदबाजी हरफनमौला हैं। रेणुका सिंह चोट के बाद वापसी कर रही हैं जिससे तेज आक्रमण मजबूत हुआ है।

क्रांति गौड़ ने भी तेज गेंदबाजी में विविधता दिखाई है। इस साल इंग्लैंड दौरे पर चेस्टर ली स्ट्रीट में 52 रन देकर छह विकेट लेने वाली गौड़ जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव के बाद इंग्लैंड में वनडे में छह विकेट लेने वाली तीसरी भारतीय खिलाड़ी है।

रेणुका के अलावा भारत के तीन अन्य तेज गेंदबाजों क्रांति, अरूंधति रेड्डी और अमनजोत ने मिलकर 25 वनडे खेले हैं और गेंदबाजों ने हाल ही में 300 से अधिक स्कोर बनाने का विरोधी टीम को मौका दिया है। रेड्डी को अभ्यास मैच के दौरान चोट भी लगी थी जबकि अमनजोत ने भी चोट से उबरकर न्यूजीलैंड के खिलाफ वापसी की है।

स्पिनर दीप्ति शर्मा, राधा यादव, स्नेह राणा और एन श्री चरणी पर काफी दारोमदार होगा। भारत को बड़े मौकों पर दबाव में आने की आदत से भी पार पाना होगा।

विश्व कप 2017 में जीत के करीब पहुंचकर टीम ने मैच गंवा दिया था और 2022 राष्ट्रमंडल खेल फाइनल में भी मामूली अंतर से आस्ट्रेलिया से हारी थी।

टूर्नामेंट की सह मेजबान श्रीलंकाई टीम 2022 विश्व कप के लिये क्वालीफाई नहीं कर सकी थी। श्रीलंका की उम्मीदें 20 वर्ष की हरफनमौला ड्यूमी विहांगा पर हैं जिसने त्रिकोणीय श्रृंखला में 11 विकेट लिये थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।