विश्वनाथ सुरेश का दमदार पंच: विश्व चैंपियन के खिलाफ जीत से सेमीफाइनल में एंट्री
उभरते हुए भारतीय मुक्केबाज विश्वनाथ सुरेश ने अपने शानदार प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान खींचा है। उन्होंने मौजूदा विश्व विजेता और नंबर एक मुक्केबाज कजाखस्तान के संजार ताशकेंबे को हराकर एशियाई मुक्केबाजी…

उभरते हुए भारतीय मुक्केबाज विश्वनाथ सुरेश ने अपने शानदार प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान खींचा है। उन्होंने मौजूदा विश्व विजेता और नंबर एक मुक्केबाज कजाखस्तान के संजार ताशकेंबे को हराकर एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के पुरुष 50 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाई।
इससे पहले सुरेश ने किर्गीस्तान के बेकजात एर्जेशोव को 5-0 के एकतरफा फैसले से पराजित किया था, जिससे उनकी मजबूत फॉर्म का अंदाजा लगाया जा सकता है।

सैन्य खेल संस्थान में प्रशिक्षण लेने वाले सुरेश का प्रदर्शन लगातार निखरता जा रहा है। उन्होंने एलीट पुरुष राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2026 में भी स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रमाण दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
