द इंडियन व्यू

विलियम्स बहनों की नई पारी : पॉडकास्ट की दुनिया में कदम

टेनिस कोर्ट पर सालों तक राज करने के बाद, सेरेना और वीनस विलियम्स अब पॉडकास्ट की दुनिया में कदम रखेगी। दोनों बहनें महिला टेनिस की सबसे सफल और प्रभावशाली खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं, जिन्होंने लंबे समय तक खेल पर अपना…

Ragwendra P Singh
September 16, 2025
1 min read
विलियम्स बहनों की नई पारी : पॉडकास्ट की दुनिया में कदम

टेनिस कोर्ट पर सालों तक राज करने के बाद, सेरेना और वीनस विलियम्स अब पॉडकास्ट की दुनिया में कदम रखेगी। दोनों बहनें महिला टेनिस की सबसे सफल और प्रभावशाली खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं, जिन्होंने लंबे समय तक खेल पर अपना दबदबा बनाए रखा।

साभार : गूगल

सेरेना विलियम्स ने 2022 में अमेरिकी ओपन के साथ अपने टेनिस करियर का अंतिम टूर्नामेंट खेला था, जबकि वीनस विलियम्स हाल ही में साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम में एकल, महिला युगल और मिश्रित युगल वर्गों में प्रतिस्पर्धा करती नज़र आई थीं।

अब ये दोनों बहनें एक साथ अपने नए पॉडकास्ट "स्टॉकटन स्ट्रीट" की शुरुआत कर रही हैं। इस पॉडकास्ट का नाम कैलिफ़ोर्निया के कॉम्पटन स्थित उनके बचपन के घर की गली "स्टॉकटन स्ट्रीट" के नाम पर रखा गया है।

यह शो हर दो हफ्ते में बुधवार को प्रसारित किया जाएगा। पहला एपिसोड अमेरिकी ओपन के प्रतिष्ठित आर्थर ऐश स्टेडियम में रिकॉर्ड किया गया है — वही स्थान जहां सेरेना ने अपने 23 ग्रैंड स्लैम एकल खिताबों में से छह और वीनस ने अपने सात ग्रैंड स्लैम खिताबों में से दो जीते थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।