द इंडियन व्यू

विरिका अग्रवाल ने जीता बालिका अंडर-12 खिताब, कई वर्गों में फाइनलिस्ट तय

लखनऊ। चंद्र प्रकाश अग्रवाल मेमोरियल द्वितीय ज्ञान डेरी टेनिस टूर्नामेंट में विभिन्न आयु वर्गों के मुकाबले रोमांचक रहे, जहाँ उभरते खिलाड़ियों ने अपने दमदार खेल से दर्शकों का ध्यान खींचा। एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा…

Ragwendra P Singh
January 25, 2026
1 min read
विरिका अग्रवाल ने जीता बालिका अंडर-12 खिताब, कई वर्गों में फाइनलिस्ट तय

लखनऊ। चंद्र प्रकाश अग्रवाल मेमोरियल द्वितीय ज्ञान डेरी टेनिस टूर्नामेंट में विभिन्न आयु वर्गों के मुकाबले रोमांचक रहे, जहाँ उभरते खिलाड़ियों ने अपने दमदार खेल से दर्शकों का ध्यान खींचा।

एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट के पहले दिन विरिका अग्रवाल ने अंडर-12 बालिका वर्ग का खिताब जीता जिन्होंने फाइनल में कड़े संघर्ष के बाद अरिनी सिंह को 7-4 (4-3) से पराजित किया।

दूसरी ओर अंडर-14 बालक वर्ग के सेमीफाइनल में ऋद्धिमान राजपूत ने विवान सिंह को 4-1 से और तेजस सिंह ने रुद्रांश पांडे को 4-1 से पराजित करते हुए फाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

अंडर-10 बालक वर्ग के सेमीफाइनल में अर्श कांत ने अधिराज सिंह को 4-1 से मात दी, जबकि मोहम्मद हमदान ने रुद्र चौरसिया को 4-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाते हुए खिताबी भिड़ंत तय की।

अंडर-12 बालक वर्ग के सेमीफाइनल में अभय पाल ने अयांश को को 4-2 से हराया जबकि दूसरे सेमीफाइनल में विभोर ने जैसन को 4-0 से पराजित करते हुए शानदार जीत दर्ज की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।