द इंडियन व्यू

विराट कोहली का मैच देखने के लिए फैंस भारी संख्या में पहुंचे

एक अरसे बाद विराट कोहली डोमेस्टिक सर्किट में लौट रहे हैं। विराट कोहली करीब 12 साल के बाद रणजी ट्रॉफी का मैच खेलने जा रहे हैं। ऐसे में उनके फैंस भी इस मुकाबले को लेकर एक्साइटेड हैं। यही कारण है कि दिल्ली बनाम रेलवे मैच…

Ragwendra P Singh
January 30, 2025
2 min read
विराट कोहली का मैच देखने के लिए फैंस भारी संख्या में पहुंचे

एक अरसे बाद विराट कोहली डोमेस्टिक सर्किट में लौट रहे हैं। विराट कोहली करीब 12 साल के बाद रणजी ट्रॉफी का मैच खेलने जा रहे हैं। ऐसे में उनके फैंस भी इस मुकाबले को लेकर एक्साइटेड हैं। यही कारण है कि दिल्ली बनाम रेलवे मैच मे विराट कोहली को लाइव देखने के लिए फैंस दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर भारी संख्या में पहुंच चुके हैं।

सुबह 3 बजे से ही फैंस ने स्टेडियम के बाहर लाइनें लगाना शुरू कर दिया था। गेट खुलने तक भारी भीड़ स्टेडियम के बाहर जमा हो गई थी। करीब 10 हजार फैंस को मुकाबला देखने के लिए मिलेगा।

इसके लिए किसी भी तरह की टिकट की व्यवस्था नहीं है। सिर्फ आधार कार्ड दिखाकर आपको एंट्री मिल जाएगी। आपने इससे पहले एक रणजी मैच के लिए फैंस के बीच इस तरह का क्रेज नहीं देखा होगा।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर पहुंचे फैंस के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें फैंस आरसीबी...आरसीबी...के नारे लगाते नजर आ रहे हैं।

https://twitter.com/Trend_VKohli/status/1884801210794078336

इसके अलावा एक वीडियो में ये भी दावा किया गया है कि विराट कोहली का मैच देखने के लिए कई सौ मीटर की लाइन लगाई गई है। कुछ ही गेट और कुछ ही स्टैंड्स स्टेडियम के इस मुकाबले के लिए खोले जाएंगे, क्योंकि कुछ जगह स्टेडियम में काम चल रहा है।

करीब 10 हजार फैंस फिर भी मुकाबला का लुत्फ उठा सकते हैं। आखिरी समय पर इस मैच के लिए लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था भी बीसीसीआई और ब्रॉडकास्टर्स ने की है। जियोसिनेमा एप और वेबसाइट पर मैच लाइव देखा जा सकता है।

दिल्ली में कड़ाके की ठंड है, लेकिन फिर भी फैंस पांच बजे से ही स्टेडियम के बाहर जुटने शुरू हो गए थे। अगले कुछ घंटे में भारी भीड़ जमा हो गई और लंबी-लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गईं।

वैसे भी इस मुकाबले के लिए कोई फीस या टिकट नहीं है तो जो फैंस टिकट नहीं खरीद पाते हैं, वह भी विराट कोहली को करीब से अपनी आंखों के सामने लाइव देखना चाहते हैं। इसी वजह से फैंस और भी संख्या में मुकाबला देखने के लिए पहुंचे हैं।

दिल्ली बनाम रेलवे मैच बहुत ज्यादा दिलचस्प होगा। वे इस मैच में कप्तानी भी नहीं कर रहे। वे युवा कप्तान आयुष बडोनी की कप्तानी में रणजी मैच खेलने वाले हैं। आखिरी मैच उन्होंने नवंबर 2012 में रणजी ट्रॉफी का खेला था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।