द इंडियन व्यू

विराज सागर दास बने लखनऊ ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन (यूपीओए) के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन विराज सागर दास को लखनऊ ओलंपिक एसोसिएशन का अध्यक्ष चुन लिया गया है। यह निर्णय यूपीओए की हाल ही में हुई साधारण सभा की बैठक…

Ragwendra P Singh
September 25, 2025
1 min read
विराज सागर दास बने लखनऊ ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन (यूपीओए) के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन विराज सागर दास को लखनऊ ओलंपिक एसोसिएशन का अध्यक्ष चुन लिया गया है।

यह निर्णय यूपीओए की हाल ही में हुई साधारण सभा की बैठक में लिया गया, जहाँ लखनऊ ओलंपिक एसोसिएशन की संस्तुति को सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की गई।

अध्यक्ष पद संभालने के बाद विराज सागर दास ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि लखनऊ में खेलों को नई दिशा दी जाए और शहर के ओलंपिक मूवमेंट की एक अलग पहचान मिले।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने कहा कि कि विराज सागर दास खेलों के प्रति निरंतर समर्पण और प्रतिबद्धता दिखा रहे हैं, जो अनुकरणीय है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में लखनऊ ओलंपिक एसोसिएशन और अधिक सशक्त होकर नई ऊँचाइयाँ हासिल करेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।