द इंडियन व्यू

विमेंस प्रीमियर लीग : यूपी वॉरियर्स की कप्तान एलिसा हीली चोटिल, आरसीबी की सोफी डिवाइन पीछे हटी

विमेंस प्रीमियर लीग से पहले यूपी वॉरियर्स की कप्तान एलिसा हीली चोटिल हो गई हैं। इधर, आरसीबी की सोफी डिवाइन ने नाम वापस ले लिया है। केट क्रॉस भी बैक इंजरी के कारण इस सीजन का हिस्सा नहीं हैं। साभार : गूगल आयोजन समिति ने…

Ragwendra P Singh
February 3, 2025
2 min read
विमेंस प्रीमियर लीग : यूपी वॉरियर्स की कप्तान एलिसा हीली चोटिल, आरसीबी की सोफी डिवाइन पीछे हटी

विमेंस प्रीमियर लीग से पहले यूपी वॉरियर्स की कप्तान एलिसा हीली चोटिल हो गई हैं। इधर, आरसीबी की सोफी डिवाइन ने नाम वापस ले लिया है। केट क्रॉस भी बैक इंजरी के कारण इस सीजन का हिस्सा नहीं हैं।

साभार : गूगल

आयोजन समिति ने सोमवार को चोटिल खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट के नाम जारी कर दिए। यूपी वॉरियर्स ने ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली की जगह वेस्टइंडीज की चिनेले हेनरी को अपने साथ जोड़ा है। वहीं, आरसीबी ने सोफी डिवाइन और केट क्रॉस की जगह हीथर ग्राहम और किम गार्थ को अपनी टीम में लिया है। दोनों फ्रेंचाइजी ने नई खिलाड़ियों को 30-30 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा है।

ऑस्ट्रेलियन कैप्टन हीली के पैर में चोट लगी है, जबकि डिवाइन और क्रॉस ने व्यक्तिगत कारणों से इस साल भारतीय लीग से हटने का फैसला किया है। डिवाइन ने क्रिकेट से ब्रेक लिया है। इंग्लैंड की ऑलराउंडर क्रॉस पीठ की चोट से उबर रही हैं।

यूपी के साथ जुड़ी चिनेले हेनरी ने वेस्टइंडीज की ओर से 62 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने 473 रन बनाने के अलावा 22 विकेट भी लिए हैं। वहीं, आरसीबी में शामिल हुई ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्राहम ने 5 टी20 मैचों में आठ विकेट लिए हैं। साथ ही गार्थ ने 56 वनडे और 4 टेस्ट के अलावा 59 टी20 में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया है। वे इस लीग में गुजरात जॉइंट्स से खेल चुकी हैं।

विमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स और डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 14 फरवरी को वडोदरा में खेला जाएगा। बीसीसीआई ने 18 दिन पहले 16 जनवरी को शेड्यूल जारी किया था।

इस बार 2 की बजाय 4 वेन्यू पर मुकाबले होंगे। लखनऊ और बेंगलुरु बाकी 2 वेन्यू हैं। टूर्नामेंट में 5 ही टीमें रहेंगी, सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 2-2 मैच खेलेगी। इस तरह एक टीम 8 मैच खेलेगी। टूर्नामेंट में टोटल 22 मैच होंगे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन में बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतरेगी। टीम ने पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स को उसी के होम ग्राउंड में 8 विकेट से हराते हुए खिताब जीता था। लीग का पहला सीजन 2023 में खेला गया था, तब मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल हराकर खिताब जीता था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।