द इंडियन व्यू

विजय हजारे ट्रॉफी : नॉकआउट में खेलेंगे देवदत्त पडिक्कल, प्रसिद्ध कृष्णा व अभिमन्यु ईश्वरन

विजय हजारे ट्रॉफी के नॉकआउट चरण के लिए भारतीय क्रिकेटर देवदत्त पडिक्कल, प्रसिद्ध कृष्णा और अभिमन्यु ईश्वरन उपलब्ध रहेंगे। टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण 9 जनवरी से वडोदरा में होंगे। साभार : गूगल कर्नाटक के लिए डोमेस्टिक खेलने…

Ragwendra P Singh
January 8, 2025
2 min read
विजय हजारे ट्रॉफी : नॉकआउट में खेलेंगे देवदत्त पडिक्कल, प्रसिद्ध कृष्णा व अभिमन्यु ईश्वरन

विजय हजारे ट्रॉफी के नॉकआउट चरण के लिए भारतीय क्रिकेटर देवदत्त पडिक्कल, प्रसिद्ध कृष्णा और अभिमन्यु ईश्वरन उपलब्ध रहेंगे। टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण 9 जनवरी से वडोदरा में होंगे।

साभार : गूगल

कर्नाटक के लिए डोमेस्टिक खेलने वाले केएल राहुल ने ब्रेक लेने के लिए रिक्वेस्ट किया है। हालांकि उन्होंने ब्रेक का कारण नहीं बताया है। वहीं, अगर तमिलनाडु सेमीफाइनल में पहुंचती है तो वॉशिंगटन सुंदर भी अपनी टीम के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।

राहुल, प्रसिद्ध, अभिमन्यु और सुंदर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में थे। वहीं, पडिक्कल को पर्थ टेस्ट में रोहित की गैरमौजूदगी में टीम में शामिल किया गया था।

पडिक्कल और प्रसिद्ध बुधवार यानी आज सिडनी से भारतीय टीम के मेंबर्स के साथ उड़ान भरेंगे, जबकि अभिमन्यु को एक दिन पहले उड़ान भरने का परमिशन दे दिया गया था। अभिमन्यु आज बंगाल की टीम के साथ ट्रेनिंग करेंगे। बंगाल को 9 जनवरी को हरियाणा के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल मैच खेलना है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम में शामिल बंगाल के दूसरे खिलाड़ी आकाश दीप पीठ में दर्द के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं। आकाश दीप इंजरी के कारण ऑस्ट्रेलिया में आखिरी टेस्ट से बाहर हो गए थे। वे ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (पहले राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) जाएंगे।

प्रसिद्ध और पडिक्कल के 10 जनवरी तक कर्नाटक की टीम में शामिल होने की उम्मीद है। कर्नाटक की टीम 11 जनवरी को वडोदरा के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच खेलेगी। राहुल इसी के लिए ब्रेक लेने वाले हैं। अगर कर्नाटक की टीम क्वार्टर-फाइनल को जीतकर आगे बढ़ती है, तो भी वह विजय हजारे ट्रॉफी में भाग नहीं लेंगे।

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचों टेस्ट मैच में हिस्सा लिया था और कुल 276 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल रहे। उन्होंने भारतीय टीम के लिए ओपनिंग और नंबर-3 पर बल्लेबाजी की थी। पडिक्कल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट खेला था। वहीं प्रसिद्ध को पांचवें टेस्ट मैच में मौका मिला था। उन्होंने मैच में छह विकेट लिए थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।