द इंडियन व्यू

विकास और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर युवा और महिला मतदाता एकजुट: धर्मेंद्र प्रधान

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को सुबह 7 बजे से 20 जिलों की 122 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। पर उसस् पहले ही दूसरे चरण के मतदान से पूर्व सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार चुनाव प्रभारी…

Ragwendra P Singh
November 10, 2025
2 min read
विकास और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर युवा और महिला मतदाता एकजुट: धर्मेंद्र प्रधान

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को सुबह 7 बजे से 20 जिलों की 122 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। पर उसस् पहले ही दूसरे चरण के मतदान से पूर्व सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने मीडिया से बातचीत में जीत का दावा किया। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और ललन सिंह ने भी भरोसा जताया कि प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की एक बार फिर से सरकार बनेगी।धर्मेंद्र प्रधान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विकास और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर युवा और महिला मतदाता एकजुट हो जाते हैं। उन्हें उम्मीद है कि हमारा नेतृत्व उनकी आकांक्षाओं को पूरा कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अनुभव बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है। इस बार उम्मीद है कि आकांक्षाएं पूरी होंगी।धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे, इस बारे में कोई भ्रम नहीं है।इस बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी बिहार विधानसभा चुनाव में राजग की जीत को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा, "बिहार में 160 हमारे उम्मीदवार जीतेंगे। प्रचंड बहुमत से यहां राजग की सरकार बनेगी। पहले चरण में जो लगभग 65 प्रतिशत मतदान हुआ, उसमें अधिकांश वोट महिलाओं ने दिया है। महिलाओं के लिए नीतीश कुमार ने बहुत काम किया। इससे सबने उत्साहित होकर वोट दिया। इससे हम समझते हैं कि दो तिहाई (2/3) वोट हमारे पक्ष में गए हैं।"उधर, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन सिंह) ने कहा, "विपक्ष के लोगों को हवाबाजी करने की आदत है। पहले चरण के चुनाव में वो कहीं नहीं हैं। 121 सीटों में वो नजर भी नहीं आएंगे। 15 साल में उनके (तेजस्वी यादव के) माता-पिता ने बहुत काम किया था। बिहार में सड़क को गड्ढे में तबदील कर दिया था, पूरे बिहार को अंधकार में रखते थे, कहीं बिजली नहीं थी, शाम के बाद कोई घर से बाहर नहीं निकलना चाहता था। उन्होंने 15 साल में यह सब काम किया।उल्लेखनीय है कि दूसरे चरण में गयाजी, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नवादा, भागलपुर, बांका, जमुई, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), पश्चिमी चंपारण (बेतिया) में मंगलवार सुबह से मतदान होना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।