द इंडियन व्यू

वाशिंगटन सुंदर हैम्पशर से जुड़े, काउंटी चैंपियनशिप के अंतिम दो मैचों में करेंगे प्रदर्शन

भारतीय ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर इंग्लैंड की काउंटी चैंपियनशिप 2025 अभियान के अंतिम दो मैचों के लिए हैम्पशर से जुड़ गए हैं। इंग्लिश काउंटी टीम ने गुरुवार को यह ऐलान किया। हैम्पशर ने समरसेट और सरे के खिलाफ अपने मुकाबलों के…

Ragwendra P Singh
September 12, 2025
2 min read
वाशिंगटन सुंदर हैम्पशर से जुड़े, काउंटी चैंपियनशिप के अंतिम दो मैचों में करेंगे प्रदर्शन

भारतीय ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर इंग्लैंड की काउंटी चैंपियनशिप 2025 अभियान के अंतिम दो मैचों के लिए हैम्पशर से जुड़ गए हैं। इंग्लिश काउंटी टीम ने गुरुवार को यह ऐलान किया। हैम्पशर ने समरसेट और सरे के खिलाफ अपने मुकाबलों के लिए इस 25 वर्षीय ऑलराउंडर से अनुबंध किया है।

@hantscricket

हैम्पशर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आपका स्वागत है, वॉशिंगटन। भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर हमारे आखिरी दो काउंटीचैंप मैच के लिए हमारी टीम से जुड़ेंगे।’’ हैम्पशर के क्रिकेट निदेशक जाइल्स वाइट ने उनके अनुबंध पर खुशी व्यक्त की।

https://twitter.com/hantscricket/status/1966071496037568928

वॉशिंगटन ने भारत और इंग्लैंड के बीच हुई पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन किया था। वाइट ने कहा, ‘‘काउंटी चैंपियनशिप के लिए वॉशिंगटन को क्लब में शामिल कर हमें खुशी हो रही है। इस गर्मी में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की श्रृंखला उनके लिए शानदार रही। समरसेट और सरे के खिलाफ आने वाले दो मैचों में वह अहम भूमिका निभाएंगे।’’

इस पांच मैचों की श्रृंखला में वॉशिंगटन ने 47 के औसत से 284 रन बनाए जिसमें ओल्ड ट्रैफर्ड में बनाया गया उनका पहला शतक भी शामिल है। उन्होंने सात विकेट भी लिए। वॉशिंगटन काउंटी क्रिकेट में दूसरी बार खेलेंगे।

इससे पहले उन्होंने 2022 में लंकाशर के लिए चैंपियनशिप और वनडे कप खेला था। हैम्पशर ने वॉशिंगटन के तौर पर इस साल दूसरे भारतीय खिलाड़ी से अनुबंध किया है। बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने इस सत्र में चैंपियनशिप में टीम के पहले चार मैच में खेले थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।