द इंडियन व्यू

तमिल थलाइवाज़ पर धमाकेदार जीत के बाद बुल्स से भिड़ेगी यूपी योद्धाज

जयपुर : तमिल थलाइवाज़ पर 17 अंकों की दमदार जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी यूपी योद्धाज 25 सितंबर को बेंगलुरु बुल्स से भिड़ते हुए अपने शानदार फॉर्म को आगे बढ़ाना चाहेगी। यह मुकाबला सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में रात 8:00…

Ragwendra P Singh
September 24, 2025
2 min read
तमिल थलाइवाज़ पर धमाकेदार जीत के बाद बुल्स से भिड़ेगी यूपी योद्धाज

जयपुर : तमिल थलाइवाज़ पर 17 अंकों की दमदार जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी यूपी योद्धाज 25 सितंबर को बेंगलुरु बुल्स से भिड़ते हुए अपने शानदार फॉर्म को आगे बढ़ाना चाहेगी। यह मुकाबला सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में रात 8:00 बजे से खेला जाएगा और इसके साथ ही प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीज़न 12 का जयपुर लेग समाप्त होगा।

योद्धाज ने पिछले मैच में हर विभाग में लय हासिल कर अपने खराब दौर का सिलसिला तोड़ा था। अब टीम का लक्ष्य लगातार दूसरी जीत दर्ज कर अंकतालिका में ऊपर चढ़ना होगा। अटैक की अगुवाई कर रहे हैं शानदार फॉर्म में चल रहे गगन गौड़ा, जिन्होंने इस सीज़न में सात मैचों में अब तक 76 अंक जुटाए हैं।

चार सुपर 10 के साथ लगभग 11 रेड अंक प्रति मैच की औसत ने उन्हें यूपी की रेडिंग का केंद्रबिंदु बना दिया है। भवानी राजपूत और गुमान सिंह के अहम योगदान ने गौड़ा का बोझ कम किया है, जबकि अकादमी ग्रेजुएट शिवम चौधरी ने छह मैचों में 21 अंकों (पिछले मैच में पाँच) के साथ रेडिंग में नई ऊर्जा जोड़ी है।

डिफेंस में कप्तान सुमित सांगवान लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और 3.57 टैकल अंक प्रति मैच की औसत से लीग के सबसे भरोसेमंद डिफेंडरों में शुमार हैं। उपकप्तान आशीष सिंह के साथ उनकी जोड़ी और महेन्द्र सिंह व हितेश की मौजूदगी ने टीम को पीछे से मजबूती दी है।

मुकाबले से पहले सहायक कोच उपेंद्र मलिक ने कहा, “पिछली जीत ने दिखाया कि जब हर खिलाड़ी अपनी क्षमता के अनुरूप खेलता है तो टीम कितना अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। बेंगलुरु एक सशक्त टीम है, लेकिन अगर हम वही ऊर्जा बनाए रखें तो एक और मजबूत नतीजा हासिल करने में सफल रहेंगे।”

वहीं, बेंगलुरु बुल्स का अभियान अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उन्हें पाँच जीत और चार हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में यह मैच उनके लिए लय हासिल करने का मौका होगा। लेकिन फॉर्म में लौटी यूपी योद्धाज के सामने यह मुकाबला उनके लिए आसान नहीं होगा। यूपी के पास अपने वापसी को मजबूती देते हुए प्लेऑफ़ की ओर कदम बढ़ाने का बेहतरीन अवसर है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।