वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में योगेश कथुनिया ने पुरुष डिस्कस F56 इवेंट में जीता रजत
नई दिल्ली : भारतीय पैरा एथलीट योगेश कथुनिया ने यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में मंगलवार को पुरुष डिस्कस थ्रो F56 इवेंट में रजत पदक जीता। योगेश ने अपने दूसरे प्रयास में…

नई दिल्ली : भारतीय पैरा एथलीट योगेश कथुनिया ने यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में मंगलवार को पुरुष डिस्कस थ्रो F56 इवेंट में रजत पदक जीता।
योगेश ने अपने दूसरे प्रयास में 42.49 मीटर का थ्रो किया, जो केवल ब्राजील के क्लाउडिनी बस्टिस्टा के 45.67 मीटर के थ्रो से पीछे था, जिन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। ग्रीस के कोंस्टेंटिनोस ज़ोनिस ने 39.97 मीटर की दूरी के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
यह योगेश का लगातार तीसरा रजत पदक हैं, उन्होंने इसे 2023 और 2024 में फ्रांस और जापान में आयोजित प्रतियोगिताओं में भी जीता था।
भारत ने इस प्रतियोगिता में अब तक कुल छह पदक जीते हैं, जिनमें दो स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
