द इंडियन व्यू

वर्ल्ड कप अंक तालिका में बड़ा उलटफेर, भारत खिसका चौथे पायदान पर

इंग्लैंड ने वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के चौथे मैच में साउथ अफ्रीका को 10 विकेट से रौंदकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया। इंग्लैंड की इस जीत से पॉइंट्स टेबल में खूब उथल-पुथल मच गई है। साभार : गूगल 30 सितंबर को शुरु हुए इस…

Ragwendra P Singh
October 4, 2025
2 min read
वर्ल्ड कप अंक तालिका में बड़ा उलटफेर, भारत खिसका चौथे पायदान पर

इंग्लैंड ने वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के चौथे मैच में साउथ अफ्रीका को 10 विकेट से रौंदकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया। इंग्लैंड की इस जीत से पॉइंट्स टेबल में खूब उथल-पुथल मच गई है।

साभार : गूगल

30 सितंबर को शुरु हुए इस टूर्नामेंट का पहला मैच जीतकर हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया पहले पायदान पर थी, मगर तीन दिन में हुए अगले तीन मैचों में भारत पहले से चौथे पायदान पर खिसक गया है। इंग्लैंड अब साउथ अफ्रीका पर जीत दर्ज करने के बाद पहले स्थान पर पहुंच गया है, वहीं उनके साथ टॉप-2 में ऑस्ट्रेलिया है।

टॉप-4 में मौजूद इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और भारत के बराबर 4-4 अंक है, मगर बेहतर नेट रन रेट होने की वजह से अन्य तीन टीमें भारत से आगे हैं। टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को 59 रनों से धूल चटाई थी, जिसके बाद उनका नेट रन रेट +1.255 का है।

वहीं बांग्लादेश ने अपने पहले ही मैच में पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा उलटफेर किया था। वह +1.623 के नेट रन रेट के साथ तीसरे पायदान पर है।

ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 89 रनों से रौंदा था जिसके बाद उनका नेट रन रेट +1.780 का है, वहीं अब साउथ अफ्रीका पर 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज करने वाली इंग्लैंड की टीम का नेट रन रेट सबसे अधिक +3.773 का है। भारत का अगला मुकाबला पाकिस्तान से 5 अक्टूबर को है, हालांकि इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम श्रीलंका से भिड़ेगी।

अगर ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका को रौंदने में कामयाब रहता है तो उनके खाते में 2 अंक जुड़ने के साथ-साथ नेट रन रेट में भी इजाफा हो सकता है। ऐसे में भारत को नंबर-1 बनने के लिए ना सिर्फ पाकिस्तान को हराना होगा, बल्कि बड़े अंतर से धूल चटानी होगी।

इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस हारकर पहले बैटिंग की और उनकी पूरी टीम 20.4 ओवर में 69 के स्कोर पर सिमट गई। सिर्फ एक बैटर सिनालो जाफ्ता (22) दहाई का आंकड़ा छूने में कामयाब रहीं।

इंग्लैंड के लिए लिन्सी स्मिथ ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए। 70 रनों के इस आसान से टारगेट का पीछा इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट खोए 14.1 ओवर में ही कर लिया। विकेट कीपर एमी जोन्स ने इस दौरान सर्वाधिक 40 रन बनाए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।