वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025: लाइल्स ने की उसैन बोल्ट की बराबरी, लगातार चौथी बार जीता 200 मीटर खिताब
नई दिल्ली : टोक्यो में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अमेरिकी धावक नोआ लाइल्स ने शुक्रवार को इतिहास रच दिया। उन्होंने 200 मीटर स्पर्धा में शानदार जीत दर्ज करते हुए उसैन बोल्ट के लगातार चार खिताब जीतने के रिकॉर्ड…

नई दिल्ली : टोक्यो में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अमेरिकी धावक नोआ लाइल्स ने शुक्रवार को इतिहास रच दिया। उन्होंने 200 मीटर स्पर्धा में शानदार जीत दर्ज करते हुए उसैन बोल्ट के लगातार चार खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
लाइल्स ने अपना पसंदीदा इवेंट माने जाने वाले 200 मीटर में 19.52 सेकंड का समय निकाला। इससे पहले वह 100 मीटर में कांस्य पदक जीत चुके थे। बोल्ट ने 2009 से 2015 के बीच लगातार चार 200 मीटर खिताब जीते थे और कुल 11 विश्व स्वर्ण तथा आठ ओलंपिक स्वर्ण अपने नाम किए थे।
इस फाइनल में लाइल्स के हमवतन केनी बेडनार्क ने 19.58 सेकंड में दौड़ पूरी कर रजत पदक जीता, जबकि जमैका के ब्रायन लेवेल ने 19.64 सेकंड के साथ कांस्य पदक हासिल किया। बोत्सवाना के ओलंपिक चैंपियन लेट्सिले टेबोगो मात्र 0.01 सेकंड से पोडियम से चूककर चौथे स्थान पर रहे।
लाइल्स सेमीफाइनल में भी शानदार रहे थे, जहां उन्होंने 19.51 सेकंड के साथ चैंपियनशिप इतिहास का सबसे तेज प्रदर्शन किया था। फाइनल में शुरुआती झटके के बावजूद उन्होंने आखिरी 100 मीटर में अपनी जबरदस्त गति का प्रदर्शन करते हुए चौथे से पहले स्थान तक का सफर तय किया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
