द इंडियन व्यू

वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया 12वीं बार टॉस हारी

भारत-पाकिस्तान मैच में टॉस होते ही भारतीय टीम के नाम एक शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया। भारत का वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में टॉस हारने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। साभार : गूगल अब तो ये शर्मनाक विश्व रिकॉर्ड…

Ragwendra P Singh
February 23, 2025
2 min read
वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया 12वीं बार टॉस हारी

भारत-पाकिस्तान मैच में टॉस होते ही भारतीय टीम के नाम एक शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया। भारत का वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में टॉस हारने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।

साभार : गूगल

अब तो ये शर्मनाक विश्व रिकॉर्ड में भी तब्दील हो चुका है। आपको जानकर हैरानी होगी कि टीम इंडिया वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार 12 टॉस हार चुकी है। इतने टॉस अन्य किसी टीम ने इंटरनेशनल क्रिकेट के इस फॉर्मेट में नहीं हारे हैं।

भारत बनाम पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच में पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने सिक्का उछाला। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने हेड्स का कॉल किया, लेकिन रोहित का ये कॉल रहा, क्योंकि कॉइन पर टेल्स आया।

ऐसे में रोहित शर्मा और टीम इंडिया एक और टॉस हारी, जो वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 12वीं टॉस की हार थी। ये सिलसिला वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल से शुरू हुआ था और अभी तक खत्म नहीं हुआ है।

टीम इंडिया ने आखिरी बार वनडे इंटरनेशनल मैच में टॉस नवंबर 2023 में जीता था। वर्ल्ड कप 2023 सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने टॉस जीता था और इसके बाद लगातार 12 मैचों में सिक्का उछला और एक बार भी कोई भारतीय कप्तान सही कॉल नहीं ले सका।

इससे पहले वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा मैचों में नीदरलैंड ने टॉस हारा था। उन्होंने मार्च 2011 से अगस्त 2013 तक कुल 11 टॉस हारे थे। वर्ल्ड कप 2023 फाइनल के बाद से भारत ने तीन वनडे सीरीज खेलीं और तीनों ही सीरीजों में भारत एक भी टॉस नहीं जीता। रोहित शर्मा और केएल राहुल कप्तान थे, लेकिन किस्मत कोई नहीं बदल सका। अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी भारत दो टॉस हार चुका है।

इस तरह कुल मिलाकर 12 टॉस भारतीय कप्तान वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार हार चुके हैं। हालांकि, अच्छी बात ये है कि ज्यादातर मैच भारत ने जीते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।