द इंडियन व्यू

वक्फ और संविधान दोनों को बचना जरुरी : सलमान खुर्शीद

पटना : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद रविवार को पटना पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वक्फ और संविधान दोनों को बचना जरुरी है। हमारे देश की सांप्रदायिक सद्भावना और…

Ragwendra P Singh
June 29, 2025
2 min read
वक्फ और संविधान दोनों को बचना जरुरी : सलमान खुर्शीद

पटना : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद रविवार को पटना पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वक्फ और संविधान दोनों को बचना जरुरी है। हमारे देश की सांप्रदायिक सद्भावना और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए यह आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वे आज वक्फ कानून के विरोध में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आए हैं।

सलमान खुर्शीद ने बिहार में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण पर भी सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी चिंताएं जाहिर की हैं। निश्चित तौर पर इसे गंभीरता से देखा जाना चाहिए, क्योंकि मतदाता सूची में अनियमितताएं लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि देश आज एक ऐसे मोड़ पर खड़ा है, जहां हमें यह देखना जरूरी है कि हम कहां हैं और किस दिशा में जा रहे हैं? उन्होंने कहा कि हम झगड़ते और लड़ते हुए पीछे हट रहे हैं।

सलमान खुर्शीद ने कहा कि सभी वर्गों और समुदायों के अधिकारों की सुरक्षा जरूरी है। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि राजनीतिक दलों को एकजुट होकर देश के संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करनी चाहिए, ताकि भारत विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।