द इंडियन व्यू

लोकतंत्र बचाने के लिए है 'वोटर अधिकार यात्रा' : पवन खेड़ा

मोतिहारी : राजद नेता तेजस्‍वी यादव और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्‍व में बिहार में जारी वोटर अधिकार यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि यह यात्रा लोकतंत्र बचाने के लिए है। कांग्रेस नेता…

Ragwendra P Singh
August 28, 2025
2 min read
लोकतंत्र बचाने के लिए है 'वोटर अधिकार यात्रा' : पवन खेड़ा

मोतिहारी : राजद नेता तेजस्‍वी यादव और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्‍व में बिहार में जारी वोटर अधिकार यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि यह यात्रा लोकतंत्र बचाने के लिए है।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि यह सिर्फ चुनाव की बात नहीं है। अगर वोट ही नहीं होगा, तो क्या लोकतंत्र बचेगा? चुनाव लोकतंत्र का ही एक हिस्सा है। वोट भी चुनाव का ही एक हिस्सा है। अगर वोट ही नहीं होगा, तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। इसलिए यह यात्रा लोकतंत्र बचाने के लिए है।

पवन खेड़ा ने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। भाजपा-एनडीए को लेकर लोगों में चिंता और गुस्सा है। अगर कोई उनकी पहचान चुराने की कोशिश करेगा, तो लोग उसे कैसे माफ करेंगे? हमारी वोटर अधिकार यात्रा के प्रति समर्थन लगातार बढ़ रहा है।

वहीं, राजद के सांसद संजय यादव ने कहा कि तेजस्‍वी यादव प्रतिदिन बेरोजगारी, गरीबी, पलायन और महंगाई की बातें कर रहे हैं। इस दौरान उन्‍होंने स्‍थानीय मुद्दों पर भी बात की। इस वजह से भाजपा में डर का माहौल है। स्‍थानीय लोगों को सड़क, बिजली और स्‍वास्‍थ्‍य की अच्‍छी व्‍यवस्‍था चाहिए। इसके लिए जनता अपने मत के अधिकार का प्रयोग करती है और अच्‍छी सरकार बनाती है। ऐसे में भाजपा उनके मताधिकार को खत्‍म करने की कोशिश कर रही है।

उन्‍होंने कहा कि जनता के मत के अधिकार को बचाने के लिए वोटर अधिकार यात्रा निकाली जा रही है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते जनता में आक्रोश है। जनता भाजपा का बहिष्‍कार कर रही है। वोटर अधिकार यात्रा का अप्रत्‍याशित परिणाम मिल रहा है। यह जन आशीर्वाद यात्रा में बदल चुकी है। लोग संविधान, लोकतंत्र और अपने मताधिकार की रक्षा के लिए राहुल गांधी का समर्थन कर रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।