द इंडियन व्यू

लॉटारो मार्टिनेज के गोल से इंटर मिलान की धमाकेदार जीत

लॉटारो मार्टिनेज के शानदार गोल से इंटर मिलान ने सीरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट में शनिवार को क्रेमोनेस को 4-1 से एकतरफा मैच में हराया। इस जीत के साथ इंटर मिलान, एसी मिलान, गत विजेता नेपोली और रोमा के समान 12 अंक हो गए हैं।…

Ragwendra P Singh
October 5, 2025
1 min read
लॉटारो मार्टिनेज के गोल से इंटर मिलान की धमाकेदार जीत

लॉटारो मार्टिनेज के शानदार गोल से इंटर मिलान ने सीरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट में शनिवार को क्रेमोनेस को 4-1 से एकतरफा मैच में हराया। इस जीत के साथ इंटर मिलान, एसी मिलान, गत विजेता नेपोली और रोमा के समान 12 अंक हो गए हैं।

@Inter_en

इंटर मिलान की सब प्रतियोगिताओं में यह लगातार पांचवीं जीत है। मार्टिनेज इंटर मिलान से सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों के सूची में शीर्ष पांच में पहुंच गए हैं। उनके नाम इंटर मिलान की ओर से सभी प्रतियोगिताओं में 158 गोल हैं। वह और लुइगी कुवेनिनी टीम की ओर से सर्वाधिक गोल दागने वाले खिलाड़ियों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं।

ग्युसेप मीजा 284 गोल से इंटर मिलान के सबसे सफल खिलाड़ी हैं। उनके बाद एलेसांद्रो एल्बोवेली (209), रॉबर्टो बोनिनसेगना (171) और सांद्रो मेजोला (161) का नंबर आता है। अन्य मुकाबलों में कोमो और अटलांटा का मैच 1-1 से बराबर रहा जबकि लाजियो और टोरिनो ने भी 3-3 से ड्रॉ खेला। लीस ने पार्मा को 1-0 से हराया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।