द इंडियन व्यू

लूजर्स और ईबीए हूपर्स अंडर-14 फाइनल में, एएफएस-पीएसी बालर्स के बीच अंडर-17 की खिताबी भिड़ंत

लखनऊ। लखनऊ जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में एआईएम बास्केटबॉल अकादमी द्वारा आयोजित एआईएम बास्केटबॉल 3 x 3 सुपर गोल्डन लीग सीजन 1 में बालक अंडर-14 के सेमीफाइनल में लूजर्स व ईबीए हूपर्स ने जीत दर्ज करते हुए फाइनल…

Ragwendra P Singh
October 5, 2025
2 min read
लूजर्स और ईबीए हूपर्स अंडर-14 फाइनल में, एएफएस-पीएसी बालर्स के बीच अंडर-17 की खिताबी भिड़ंत

लखनऊ। लखनऊ जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में एआईएम बास्केटबॉल अकादमी द्वारा आयोजित एआईएम बास्केटबॉल 3 x 3 सुपर गोल्डन लीग सीजन 1 में बालक अंडर-14 के सेमीफाइनल में लूजर्स व ईबीए हूपर्स ने जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

एआईएम बास्केटबॉल 3 x 3 सुपर गोल्डन लीग सीजन 1

मॉडर्न अकादमी, गोमतीनगर, विनय खंड-2 स्थित एसएनआई सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में आयोजन सचिव ऋषि श्रीवास्तव एवं डाक्टर विनोद सिंह के संरक्षण में आयोजित लीग में बालक अंडर-17 का फाइनल एएफएस व पीएसी बालर्स के मध्य खेला जाएगा।

इस वर्ग के पहले सेमीफाइनल में एएफएस ने लूजर्स को 10-8 से और पीएसी बालर्स ने ड्रिब्लर्स को 8-4 से हराया। बालक अंडर-14 के पहले सेमीफांइनल में लूजर्स ने ब्लैक बुल्स को 15-8 से हराया।

दूसरे सेमीफांइनल में ईबीए हूपर्स ने कोर्ट क्रशर्स को 7-3 से मात दी। समारोह के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी अभिनव सिंह पुंडीर व विशिष्ट अतिथि माडर्न ग्रुप ऑफ स्कूल के निदेशक सिद्धार्थ तुली ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

अध्यक्षता एसएनआई सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पांडेय ने की। इस अवसर पर लखनऊ जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियाज अहमद के अलावा ऋषि श्रीवास्तव अंश पांडेय, कमलेश गुप्ता विशेष आमंत्रित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।