लीसा नाइटली बनीं मुंबई इंडियंस महिला टीम की नई मुख्य कोच
गुरुवार को मुंबई इंडियंस ने आस्ट्रेलिया की पूर्व क्रिकेटर और दो बार की विश्व कप विजेता लीसा नाइटली को अपनी महिला टीम का मुख्य कोच बनाया। @mipaltan नाइटली 1997 और 2005 में आस्ट्रेलिया की विश्व कप विजेता टीम की सदस्य थी…

गुरुवार को मुंबई इंडियंस ने आस्ट्रेलिया की पूर्व क्रिकेटर और दो बार की विश्व कप विजेता लीसा नाइटली को अपनी महिला टीम का मुख्य कोच बनाया।

नाइटली 1997 और 2005 में आस्ट्रेलिया की विश्व कप विजेता टीम की सदस्य थी और महिला क्रिकेट की सम्मानित कोचों में से एक हैं।
उन्होंने आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दुनिया की शीर्ष लीगों में कोचिंग की है। मुंबई इंडियंस महिला प्रीमियर लीग की कामयाब टीम है जिसने तीन सत्र में दो बार 2023 और 2025 में खिताब जीते हैं। मुंबई इंडियंस की मालिक नीता अंबानी ने एक बयान में कहा ,‘‘ हम मुंबई इंडियंस परिवार में लीसा नाइटली का स्वागत करते हैं।
महिला क्रिकेट की पुरोधा लीसा ने अपने जुनून, कौशल और जज्बे से उदीयमान क्रिकेटरों को प्रेरित किया है।’’ नाइटली ने कहा ,‘‘ मुंबई इंडियंस से जुड़ना फख्र की बात है।
इस टीम ने डब्ल्यूपीएल में नये मानदंड कायम किये हैं। इस प्रतिभाशाली समूह के साथ काम करने को लेकर रोमांचित हूं।’’ नाइटली आस्ट्रेलिया के लिये नौ टेस्ट, 82 वनडे और एक टी20 खेल चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
