द इंडियन व्यू

लाल गेंद से अभ्यास करते दिखे स्टार भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव

स्टार भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया पर गेंदबाजी प्रैक्टिस की एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह लाल गेंद से अभ्यास कर रहे हैं और पूरी तरह फिट नजर आ रहे हैं, जोकि भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है। साभार :…

Ragwendra P Singh
January 16, 2025
2 min read
लाल गेंद से अभ्यास करते दिखे स्टार भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव

स्टार भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया पर गेंदबाजी प्रैक्टिस की एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह लाल गेंद से अभ्यास कर रहे हैं और पूरी तरह फिट नजर आ रहे हैं, जोकि भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है।

साभार : गूगल

लेग स्पिनर कुलदीप यादव ग्रोइन इंजरी के कारण लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रविवार को भारतीय टीम का ऐलान होने वाला है और उससे पहले कुलदीप ने गेंदबाजी शुरू कर दी है, ऐसे में उनकी वापसी की उम्मीदें बढ़ गयी है।

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम 22 जनवरी से पांच मैचों की टी20 सीरीज और फिर वनडे सीरीज खेलेगी। हालांकि टी20 सीरीज के लिए कुलदीप यादव टीम में जगह नहीं बना पाए हैं लेकिन वनडे सीरीज में लौट सकते है।

लेग स्पिनर कुलदीप ने भारत के लिए आखिरी मैच अक्टूबर में बेंगलुरु के मैदान पर न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में खेला था। इंग्लैंड की टीम अगले महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत का दौरान करके पांच टी20 और तीन वनडे खेलेगी।

https://www.instagram.com/kuldeep_18/reel/DE2TOXIvix7/?hl=en

कुलदीप को टी20 टीम में नहीं चुना गया है लेकिन वह आने वाले कुछ दिनों में फिटनेस टेस्ट देंगे जिससे वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिये उनकी उपलब्धता का पता चलेगा। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज 22 जनवरी से शुरू होगी, जबकि भारत को चैंपियंस ट्रॉफी में पहला मैच 20 फरवरी से खेलना है। कुलदीप के उपलब्ध नहीं होने पर रवि बिश्नोई या वरूण चक्रवर्ती को मौका मिल सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।