द इंडियन व्यू

लातेहार में आरक्षित बस दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोगों की मौत और 25 से अधिक के घायल होने की खबर

लातेहार : झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसा घाटी में रविवार को एक आरक्षित बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है, जबकि 25 से अधिक लोग…

Ragwendra P Singh
January 18, 2026
2 min read
लातेहार में आरक्षित बस दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोगों की मौत और 25 से अधिक के घायल होने की खबर

लातेहार : झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसा घाटी में रविवार को एक आरक्षित बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है, जबकि 25 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हालांकि, मृतकों की संख्या की प्रशासनिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से कुछ लोग शादी-विवाह के रिश्ते के सिलसिले में एक बस रिजर्व कर महुआडांड़ प्रखंड के लोध गांव आ रहे थे। इसी दौरान ओरसा घाटी के पास बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बस पर सवार लगभग सभी यात्री घायल हो गए, जिनमें कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

 

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम विपिन कुमार दुबे के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को एंबुलेंस के साथ-साथ स्थानीय लोगों के निजी वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

 

इस संबंध में एसडीएम विपिन कुमार दुबे ने बताया कि दुर्घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है और चिकित्सकों द्वारा उनकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय जांच पूरी होने के बाद ही मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।

 

फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की निगरानी कर रहा है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।-------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।