लातेहार बस हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, लगभग 80 लोग घायल
लातेहार : झारखंड के लातेहार जिले में महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा घाटी में रविवार को हुई भीषण बस दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर…

लातेहार : झारखंड के लातेहार जिले में महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा घाटी में रविवार को हुई भीषण बस दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल पांच अन्य लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
दुर्घटना में जान गंवाने वालों की पहचान कर ली गई है। मृतकों में सीतापति देवी, प्रेमा देवी, सोनामती देवी, रेशन्ति चेरवा, सुखना भुइयां, विजय नगेसिया, लीलावती सोनवानी, रमेश मनिका, फगुआ राम और परशुराम सोनवानी शामिल हैं। हादसे में लगभग 80 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान के अलावा लातेहार और आसपास के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। सभी मृतक और घायल छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।
दरअसल, रविवार को छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से एक शादी-विवाह के रिश्ते के सिलसिले में लोगों ने बस रिजर्व की थी और महुआडांड़ के लोध गांव आ रहे थे। इसी दौरान ओरसा घाटी के पास बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई की ओर पलट गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि बस में सवार लगभग सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम विपिन कुमार दुबे के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को एंबुलेंस के साथ-साथ स्थानीय लोगों के निजी वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया है।
इस संबंध में एसडीएम विपिन कुमार दुबे ने बताया कि हादसे के बाद सभी घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचा दिया गया है। जो मरीज ज्यादा गंभीर थे, उन्हें उच्च चिकित्सा संस्थानों में भेजा गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है।---------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
