लगातार दूसरे उलटफेर के साथ सुनील एकल फाइनल में, युगल फाइनल में भी बनाई जगह
लखनऊ। हरियाणा के सुनील कुमार ने शानदार लय बरकरार रखते हुए प्रथम स्वर्गीय डॉ केएसएम यूनुस आइटा प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में लगातार दूसरा उलटफेर करते हुए एकल के फाइनल में जगह बना ली। क्वालीफायर के रूप में शुरुआत करने…

लखनऊ। हरियाणा के सुनील कुमार ने शानदार लय बरकरार रखते हुए प्रथम स्वर्गीय डॉ केएसएम यूनुस आइटा प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में लगातार दूसरा उलटफेर करते हुए एकल के फाइनल में जगह बना ली।
क्वालीफायर के रूप में शुरुआत करने वाले सुनील ने न सिर्फ एकल में दमदार प्रदर्शन किया, बल्कि उत्तर प्रदेश के एकलव्य सिंह के साथ जोड़ी बनाकर खेलते हुए युगल के फाइनल में भी प्रवेश कर दोहरे खिताब के लिए दावेदारी पेश कर दी।
इरम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा प्रायोजित टूर्नामेंट का आयोजन उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में किया जा रहा है।
एकल के पहले सेमीफाइनल में क्वालीफायर सुनील कुमार ने चौथी वरीय तमिलनाडु के मुकिल रामानन को कड़ी टक्कर देते हुए 7-5, 6-1 से पराजित किया। पहले सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ जिसमें सुनील ने निर्णायक मौकों पर बेहतर सर्विस के दम पर बढ़त बनाई। दूसरे सेट में उन्होंने पूरी तरह दबदबा बनाते हुए जीत हासिल की। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में भी सुनील ने शीर्ष वरीय महाराष्ट्र के अथर्व शर्मा को हराकर तहलका मचाया था।
दूसरे सेमीफाइनल में दूसरी वरीय दिल्ली के सार्थक सूदन ने राजस्थान के अमित को 6-2, 7-5 से हराया। पहले सेट में सार्थक ने आक्रामक खेल दिखाते हुए आसानी से बढ़त बनाई, जबकि दूसरे सेट में अमित ने वापसी की कोशिश की, लेकिन निर्णायक क्षणों में सार्थक ने संयम का परिचय देते हुए हुए जीत दर्ज की। अब खिताबी मुकाबले में उनकी टक्कर हरियाणा के सुनील कुमार से होगी।
युगल वर्ग में भी सुनील कुमार ने शानदार खेल दिखाया। इस वर्ग के सेमीफाइनल में सुनील कुमार व एकलव्य सिंह ने ध्रुव घंघास व हर्ष मलिक की जोड़ी को 7-5, 6-2 से हराया। पहले सेट में कड़ी चुनौती के बाद इस जोड़ी ने दूसरे सेट में बेहतर तालमेल की बदौलत जीत अपने नाम की। दूसरे युगल सेमीफाइनल में अथर्व शर्मा व अनूप महादेव की जोड़ी ने वंश बिष्ट व मुकिल रामानन को 6-3, 6-4 से पराजित करते हुए फाइनल में जगह बनाई।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
