बार्सीलोना की एक और हार, सेविला से 1-4 से पिटी टीम
बार्सीलोना को रविवार को यहां स्पेनिश फुटबॉल लीग में सेविला के खिलाफ 1-4 से हार मिली, जो उसकी लगातार दूसरी हार है। मैच के दौरान बार्सीलोना के लेमिन यमाल चोटिल हो गए जबकि स्टार रॉबर्ट लेवानदोवस्की पेनल्टी पर गोल करने से…

बार्सीलोना को रविवार को यहां स्पेनिश फुटबॉल लीग में सेविला के खिलाफ 1-4 से हार मिली, जो उसकी लगातार दूसरी हार है। मैच के दौरान बार्सीलोना के लेमिन यमाल चोटिल हो गए जबकि स्टार रॉबर्ट लेवानदोवस्की पेनल्टी पर गोल करने से चूक गए।

चैंपियन्स लीग में पेरिस सेंट जर्मेन के खिलाफ हार के बाद सेविला के खिलाफ मिली हार से बार्सीलोना को अंतरराष्ट्रीय ब्रेक के दौरान कई सवालों के जवाब खोजने होंगे।
इस नतीजे के बाद रीयाल मैड्रिड की टीम अंक तालिका के शीर्ष पर है। टीम ने बार्सीलोना पर दो अंक की बढ़त बना रखी है जो सेविला के खिलाफ मुकाबले से पहले प्रतियोगिता में अजेय थी।
मैड्रिड ने शनिवार को विलारीयाल को 3-1 से हराया था। अन्य मुकाबलों में एटलेटिको मैड्रिड ने सेल्टा विगो के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला जबकि एल्वेस ने एल्शे को 3-1, रीयाल बेतिस ने एस्पानयोल को 2-1 और रेयो वालेकानो ने रीयाल सोसीदाद को 1-0 से हराया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
