लखीमपुर खीरी में स्लीपर बस में लगी आग, यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान; डेढ़ दर्जन यात्री मामूली रूप से झुलसे
लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश के खीरी जिले के मैगलगंज के मुख्य चौराहे पर बुधवार तड़के एक स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। यात्रियों ने खिड़कियों से कूद कर अपनी जान बचाई। गए। इस घटना डेढ ़दर्जन यात्री मामूली रूप से झुलस…

लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश के खीरी जिले के मैगलगंज के मुख्य चौराहे पर बुधवार तड़के एक स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। यात्रियों ने खिड़कियों से कूद कर अपनी जान बचाई। गए। इस घटना डेढ ़दर्जन यात्री मामूली रूप से झुलस गए।जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी के मैगलगंज कस्बे में मुख्य चौराहे पर बुधवार सुबह एक डग्गामार स्लीपर बस में आग लग गई । इसमें लगभग 100 यात्री सवार थे। यह बस दिल्ली जा रही थी और मैगलगंज चौराहे पर यात्रियों को उतारने और नाश्ता आदि के लिए रुकी थी। इसी दौरान बस के पिछले हिस्से से धुआं उठता दिखा और चंद पलाें में आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया। दहशत में कई यात्रियों ने खिड़कियों और दरवाजों से जैसे तैसे बाहर निकले तो कई ने कूद कर अपनी जान बचाई। हालांकि सभी यात्रियों का सारा सामान और बस पूरी तरह से जलकर खाक हाे गया।डेढ़ दर्जन यात्री मामूली रूप से झुलसेइस घटना में लगभग डेढ़ दर्जन यात्री मामूली झुलस गए, जिन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। बस में आग लगने के कारणों की वजह पता न हीं चल सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि संभवतः शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी।घटना की सूचना मिलते ही मैगलगंज कोतवाल रविंद्र पांडे मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचित किया, लेकिन जब तक मकल विभाग की टीम पहुंचती , तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
