द इंडियन व्यू

इकाना में 6 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज टी-20, लखनऊ को फिर मिली बड़ी मेजबानी

बीसीसीआई ने 2026-27 के घरेलू सीजन के लिए भारतीय टीम के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इस बार भारत अपनी सरज़मीं पर 17 शहरों में खेलेगी और इस दौरान कुल 22 मुकाबले खेलेगी। बीसीसीआई से मिली जानकारी के अनुसार, इस घरेलू सीजन में…

Ragwendra P Singh
March 26, 2026
2 min read
इकाना में 6 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज टी-20, लखनऊ को फिर मिली बड़ी मेजबानी

बीसीसीआई ने 2026-27 के घरेलू सीजन के लिए भारतीय टीम के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इस बार भारत अपनी सरज़मीं पर 17 शहरों में खेलेगी और इस दौरान कुल 22 मुकाबले खेलेगी।

बीसीसीआई से मिली जानकारी के अनुसार, इस घरेलू सीजन में चार टीमें भारत दौरे पर आएंगी। इनमें वेस्टइंडीज टीम, श्रीलंका टीम, ज़िम्बाब्वे टीम, ऑस्ट्रेलिया टीम भी शामिल हैं।

घरेलू सीजन का आगाज सितंबर से होगा। 17 शहरों में लखनऊ भी एक मैच की मेजबानी करता नजर आएगा। यह मैच लखनऊ के अटल इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।

@BCCI

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर को पहला टी-20 मुकाबला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा, लखनऊ में 17 जून को अफगानिस्तान टीम के खिलाफ एक वनडे भी खेला जाएगा।

इकाना स्टेडियम, लखनऊ – मैच शेड्यूल
17 जून 2026 – भारत बनाम अफगानिस्तान (वनडे)
6 अक्टूबर 2026 – भारत बनाम वेस्टइंडीज (टी-20)

वेस्टइंडीज भारत दौरा
27 सितंबर 2026: पहला वनडे: त्रिवेंद्रम
30 सितंबर 2026: दूसरा वनडे: गुवाहाटी
03 अक्टूबर 2026: तीसरा वनडे: न्यू चंडीगढ़
06 अक्टूबर 2026: पहला टी-20: लखनऊ
09 अक्टूबर 2026: दूसरा टी-20: रांची
11 अक्टूबर 2026: तीसरा टी-20: इंदौर
14 अक्टूबर 2026: चौथा टी-20: हैदराबाद
17 अक्टूबर 2026: पांचवां टी-20: बेंगलुरु

श्रीलंका भारत दौरा
13 दिसंबर 2026: पहला वनडे: दिल्ली
16 दिसंबर 2026: दूसरा वनडे: बेंगलुरु
19 दिसंबर 2026: तीसरा वनडे: अहमदाबाद
22 दिसंबर 2026: पहला टी-20: राजकोट
24 दिसंबर 2026: दूसरा टी-20: कटक
27 दिसंबर 2026: तीसरा टी-20: पुणे

जिम्बाब्वे भारत दौरा
3 जनवरी 2027: पहला वनडे: कोलकाता
6 जनवरी 2027: दूसरा वनडे: हैदराबाद
9 जनवरी 2027: तीसरा वनडे: मुंबई

ऑस्ट्रेलिया भारत दौरा
21- 25 जनवरी 2027: पहला टेस्ट : नागपुर
29 जनवरी – 2 फरवरी 2027: दूसरा टेस्ट: चेन्नई
11 – 15 फरवरी: तीसरा टेस्ट: गुवाहाटी
19 – 23 फरवरी 2027: चौथा टेस्ट: रांची
27 फरवरी – 3 मार्च: पांचवां टेस्ट : अहमदाबाद

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।