द इंडियन व्यू

लखनऊ साइक्लिंग चैंपियनशिप में हार्दिक, आराध्या, सिद्धार्थ व काव्या ने मारी बाजी

लखनऊ। लखनऊ साइक्लिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला साइक्लिंग चैंपियनशिप 2025 में हार्दिक मिश्रा, आराध्या बाजपेयी, सिद्धार्थ गुप्ता, काव्या चित्रांश, शौर्य सिंह, मयूर गुप्ता, यश मनराल, कुसुम राठौर ने विभिन्न स्पर्धाओं…

Ragwendra P Singh
October 5, 2025
2 min read
लखनऊ साइक्लिंग चैंपियनशिप में हार्दिक, आराध्या, सिद्धार्थ व काव्या ने मारी बाजी

लखनऊ। लखनऊ साइक्लिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला साइक्लिंग चैंपियनशिप 2025 में हार्दिक मिश्रा, आराध्या बाजपेयी, सिद्धार्थ गुप्ता, काव्या चित्रांश, शौर्य सिंह, मयूर गुप्ता, यश मनराल, कुसुम राठौर ने विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते।

कुड़िया घाट पर आयोजित चैंपियनशिप के समापन समारोह की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष उत्कर्ष त्रिपाठी ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए और अधिक समर्पण के साथ तैयारी करने की सीख दी।

अंत में विशिष्ट अतिथि स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पांडेय ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। चैंपियनशिप का संचालन सचिव अनुराग बाजपेई ने किया और कोषाध्यक्ष कपिल बाजपेई एवं प्रमुख साइक्लिंग कोच रोहित विक्रम सिंह की देखरेख में आयोजन हुआ।

सचिव अनुराग बाजपेई ने बताया कि इस चैंपियनशिप में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने विभिन्न आयु वर्गों और साइकिल श्रेणियों में हिस्सा लिया और विजेता विजेता खिलाड़ी नवंबर माह में होने वाली राज्य स्तरीय साइक्लिंग प्रतियोगिता में लखनऊ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

चैंपियनशिप के परिणाम

10 वर्ष आयु वर्ग:- बालक वर्ग में हार्दिक मिश्रा और बालिका वर्ग में आराध्या वाजपेई को पहला स्थान

12 वर्ष आयु वर्ग:- बालक वर्ग में सिद्धार्थ गुप्ता को पहला स्थान बालिका वर्ग में प्रकृति राठौर को पहला व तृषा सिंह को दूसरा स्थान

14 वर्ष आयु वर्ग:- बालिका वर्ग में काव्या चित्रांश को पहला स्थान

16 वर्ष आयु वर्ग:- बालक वर्ग: शौर्य सिंह को पहला, अमन बाजपेई को दूसरा, अक्षत तिवारी को तीसरा स्थान

19 वर्ष आयु वर्ग (एमटीबी साइकिल):- बालक वर्ग में मयूर गुप्ता को पहला स्थान

एलीट पुरुष वर्ग:- यश मनराल को पहला, रवि सिंह को दूसरा, शिव शंकर सिंह को तीसरा स्थान

महिला वर्ग:- कुसुम राठौर को पहला, रत्ना सेन को दूसरा स्थान

प्रोत्साहन रेस:- संतोष जायसवाल को पहला स्थान

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।