द इंडियन व्यू

लखनऊ सब जूनियर बालिका बास्केटबॉल टीम चयनित

लखनऊ। कानपुर देहात में होने वाले 29वीं सब जूनियर राज्य बालिका बास्केटबॉल टूर्नामेंट में लखनऊ की बालिका टीम भी भाग लेगी। लखनऊ जिला बास्केटबॉल संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियाज़ अहमद ने बताया कि टीम में कृति प्रजापति, लक्षिका…

Ragwendra P Singh
September 13, 2025
1 min read
लखनऊ सब जूनियर बालिका बास्केटबॉल टीम चयनित

लखनऊ। कानपुर देहात में होने वाले 29वीं सब जूनियर राज्य बालिका बास्केटबॉल टूर्नामेंट में लखनऊ की बालिका टीम भी भाग लेगी।

लखनऊ जिला बास्केटबॉल संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियाज़ अहमद ने बताया कि टीम में कृति प्रजापति, लक्षिका तिवारी, भव्या सिंह, आयुषी सिंगल,अरायना हैदर, ख़ुशी यादव, आद्या दीक्षित, अनुष्का राज, अक्षरा बाजपाई, अनन्या श्रीवास्तव, त्रिशा मिश्रा, जैसी निया रिज़वी को जगह मिली है। कोच प्रमोद कुमार और मैनेजर ज्योति गुप्ता होंगे।

उन्होंने बताया कि 29वीं सब जूनियर राज्य बालिका बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 14 से 17 सितंबर तक सीएचएस गुरुकुल स्कूल कानपुर देहात में किया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।