लखनऊ में 3x3 बास्केटबॉल का रोमांच, युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दम
लखनऊ। विद्याज्ञान स्कूल ने सुपर गोल्डन लीग 3x3 बास्केटबॉल प्रतियोगिता में अंडर-12 व अंडर-14 फाइनल में रोमांचक जीत के साथ विजेता ट्रॉफी जीती। रॉयल स्पोर्ट्स गंज स्टेडियम (आरएसजी), लखनऊ में हाल ही में आयोजित प्रतियोगिता…

लखनऊ। विद्याज्ञान स्कूल ने सुपर गोल्डन लीग 3x3 बास्केटबॉल प्रतियोगिता में अंडर-12 व अंडर-14 फाइनल में रोमांचक जीत के साथ विजेता ट्रॉफी जीती। रॉयल स्पोर्ट्स गंज स्टेडियम (आरएसजी), लखनऊ में हाल ही में आयोजित प्रतियोगिता में शहर की कई प्रतिभाशाली टीमों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान खेले गए फाइनल में सीनियर महिला वर्ग में फोर वारियर्स ने बेहद रोमांचक मुकाबले में जीडी गोयनका 6-5 से पराजित किया। वहीं अंडर-21 बालक वर्ग में एबीए बॉलर्स ने जीडी गोयनका को 6-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
अंडर-17 फाइनल में एलाइट टीम ने स्विस स्क्वाड को 9-4 से हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-14 वर्ग के रोमांचक फाइनल में विद्याज्ञान ने अतिरिक्त समय तक चले मैच में एलाइट को 10-9 से हराया। वहीं अंडर-12 फाइनल में विद्याज्ञान ने जनता इंटर कॉलेज को 8-5 से पराजित कर विजेता ट्रॉफी जीती।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (एसएनआई) एवं रॉयल स्पोर्ट्स गंज स्टेडियम (आरएसजी), लखनऊ के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय ने पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के टूर्नामेंट युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करती हैं तथा अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को विकसित करती हैं।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में आयोजन सचिव ऋषि श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके साथ ही आरएसजी स्टेडियम के सहायक निदेशक अंश पाण्डेय ने भी प्रतियोगिता के सुचारू आयोजन में सक्रिय योगदान किया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
