लखनऊ, मऊ, गोरखपुर व अमेठी हास्टल सेमीफाइनल में
लखनऊ। मेजबान लखनऊ और मऊ ने ओपन सीनियर प्रदेश स्तरीय आमंत्रण पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता में लीग मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूल में सर्वोच्च स्थान के साथ सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया। ओपन सीनियर प्रदेश…

लखनऊ। मेजबान लखनऊ और मऊ ने ओपन सीनियर प्रदेश स्तरीय आमंत्रण पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता में लीग मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूल में सर्वोच्च स्थान के साथ सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
ओपन सीनियर प्रदेश स्तरीय आमंत्रण पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता
उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय व क्षेत्रीय खेल कार्यालय लखनऊ के तत्वावधान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हाल में आयोजित इस प्रतियोगिता में लखनऊ चार जीत के साथ पूल बी में शीर्ष पर रहा जबकि अमेठी हास्टल की टीम तीन जीत के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची। पूल ए में मऊ ने तीन जीत के साथ शीर्ष पर और गोरखपुर ने दो जीत के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए अंतिम चार में स्थान सुरक्षित किया।

दूसरे दिन खेले गए लीग मुकाबलों में लखनऊ ने मुजफ्फरनर को 20-12 से हराया। वहीं गोरखपुर ने अयोध्या को 28-17 से, मऊ ने बुलंदशहर को 18-17 से और अमेठी हास्टल ने वाराणसी को 14-10 से शिकस्त दी।
प्रतियोगिता में सोमवार को सुबह के सत्र में सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल लखनऊ व गोरखपुर के मध्य सुबह नौ बजे से और दूसरा सेमीफाइनल मऊ व अमेठी हास्टल के मध्य सुबह 10 बजे से खेला जाएगा।
सेमीफाइनल की विजेता टीमों के बीच फाइनल मैच दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा। प्रतियोगिता के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि खेल निदेशक डा.आरपी सिंह के करकमलों द्वारा विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
