द इंडियन व्यू

लखनऊ 3x3 सीनियर स्टेट चैंपियनशिप के फाइनल में

गाजियाबाद : गाजियाबाद में चल रही 3x3 सीनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में लखनऊ जिले की पुरुष टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दो शानदार जीत के साथ फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में लखनऊ जिले…

Ragwendra P Singh
January 14, 2026
1 min read
लखनऊ 3x3 सीनियर स्टेट चैंपियनशिप के फाइनल में

गाजियाबाद : गाजियाबाद में चल रही 3x3 सीनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में लखनऊ जिले की पुरुष टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दो शानदार जीत के साथ फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

क्वार्टर फाइनल मुकाबले में लखनऊ जिले ने हाथरस को 19-15 से हराकर कड़े मुकाबले में जीत हासिल की। टीम ने इस लय को सेमीफाइनल में भी बरकरार रखा, जहाँ उन्होंने एक बेहद रोमांचक और ऊर्जा से भरपूर मैच में मेजबान टीम गाजियाबाद को 20-16 से मात दी।

लखनऊ जिले की टीम, जिसमें पुलकित सचदेवा, अश्विनी गुप्ता, विजय परमार और अर्जुन पांडेय शामिल हैं, ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन तालमेल, गति और जुझारू जज्बा दिखाया।

विशेष रूप से विजय परमार और अर्जुन पांडेय का प्रदर्शन शानदार रहा, जिन्होंने महत्वपूर्ण मौकों पर अहम अंक जुटाए और रक्षात्मक खेल में भी अपना दमखम दिखाया।

इन लगातार जीत के साथ, लखनऊ जिले का मुकाबला अब फाइनल में अलीगढ़ से होगा। टीम अब चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

आर्यवर्त-ध्रुव के अर्धशतक, अरशद की गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चैंपियन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को चार रन से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब

उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।