लखनऊ के हैंडबॉल कोच मो. तौहीद को उत्कृष्ट कोचिंग के लिए मिला चेतन चौहान राइजिंग स्टार अवार्ड
लखनऊ। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में तैनात अंशकालिक हैंडबॉल प्रशिक्षक मो.तौहीद को ’चेतन चौहान राइजिंग स्टार अवार्ड-2025’ समारोह में उनकी उत्कृष्ट कोचिंग के लिए सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब…

लखनऊ। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में तैनात अंशकालिक हैंडबॉल प्रशिक्षक मो.तौहीद को ’चेतन चौहान राइजिंग स्टार अवार्ड-2025’ समारोह में उनकी उत्कृष्ट कोचिंग के लिए सम्मानित किया गया।
नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में शनिवार को आयोजित समारोह में राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रशिक्षक मो.तौहीद को यह सम्मान हैंडबॉल खेल में उनके उत्कृष्ट योगदान, उच्च स्तरीय कोचिंग एवं राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को नई दिशा देने के लिए प्रदान किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, विशिष्ट अतिथि दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहन जेटली ने संगीता चौहान की गरिमामयी मौजूदगी में मो.तौहीद को सम्मानित करते हुए उनकी व्यक्तिगत उपलब्धियों के बारे में बताया और बताया कि इससे उत्तर प्रदेश में हैंडबॉल खेल की बढ़ती प्रतिष्ठा का भी उल्लेख मिलता है।

इस उपलब्धि के बाद उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने अपने संदेश में कहा कि मोहम्मद तौहीद को यह पुरस्कार मिलना उत्तर प्रदेश में हैंडबॉल के विकास के लिए एक मील का पत्थर है। उनके समर्पण, मेहनत और नेतृत्व ने न केवल खिलाड़ियों को प्रेरित किया है बल्कि राज्य को भी गौरवान्वित किया है।
इसके साथ खेल निदेशक डा.आरपी सिंह, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष डा.सैयद रफत जुबैर रिजवी और लखनऊ मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी डा.अतुल सिन्हा ने भी मो. तौहीद को भी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पुरस्कार उनके अथक प्रयासों का प्रतीक हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान
अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
