द इंडियन व्यू

लखनऊ के गौरव, लक्ष्य व कृष्णा सेमीफाइनल में

लखनऊ। लखनऊ के गौरव, लक्ष्य, कृष्णा सहित अन्य मंडलों के कई मुक्केबाजों ने उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की की। उत्तर प्रदेश राज्य…

Ragwendra P Singh
February 14, 2025
3 min read
लखनऊ के गौरव, लक्ष्य व कृष्णा सेमीफाइनल में

लखनऊ। लखनऊ के गौरव, लक्ष्य, कृष्णा सहित अन्य मंडलों के कई मुक्केबाजों ने उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक बॉक्सिंग चैंपियनशिप

उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय और यूपी बॉक्सिंग एसोसिएशन के समन्वय से केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बाक्सिंग हाल में आयोजित इस चैंपियनशिप में 43-46 किग्रा में गौरव ने झांसी के मृदुल को, 52-55 किग्रा में लक्ष्य ने मुरादाबाद के भानु को और 35-37 किग्रा में लखनऊ के कृष्णा ने मुरादाबाद के तरुण को मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरे दिन के मुकाबलों का शुभारंभ मुख्य अतिथि ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव मिश्रा ने किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया।

इस दौरान यूपी बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव प्रमोद कुमार, बॉक्सिंग एसोसिएशन लखनऊ के अध्यक्ष अतुल अग्निहोत्री व सचिव सहदेव सिंह, आर्केन इंफ्रामेटिक्स के निदेशक आकाश पाठक भी मौजूद रहे।

आज खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में 43-46 किग्रा भार वर्ग में गोरखपुर के निहाल ने सहारनपुर के आयुष को, लखनऊ के गौरव ने झांसी के मृदुल को, मेरठ हास्टल के आयुष ने झांसी के आरुष को हराया। 46-49 किग्रा भार वर्ग में गोरखपुर के सुब्रत ने झांसी के इंद्रजीत को, प्रयागराज के सागर ने मेरठ हास्टल के रूद्र को और मेरठ के अर्श ने लखनऊ के अरित्र पाल को हराया।

49-52 किग्रा भार वर्ग में देवीपाटन के किशन ने यूपीबीए के आयुष को, अयोध्या के देवांश ने लखनऊ के उदित को, सहारनपुर के अर्पित ने वाराणसी के अंश को, गोरखपुर के इशांत ने अलीगढ़ के आकाश को हराया। 52-55 किग्रा भार वर्ग में लखनऊ के लक्ष्य ने मुरादाबाद के भानु को, आगरा के आदर्श ने सहारनपुर के अभिमन्यु को और अयोध्या के प्रशांत ने मेरठ के अनिक को हराया।

33-35 किग्रा भार वर्ग में प्रयागराज के अमन ने कानपुर के मुसाहिब को, सहारनपुर के आरव ने आगरा के श्रीकांत को, वाराणसी के सनी ने मुरादाबाद के लोकेंद्र को ओर मेरठ के अविरल ने झांसी के दिवांश को हराया। 35-37 किग्रा भार वर्ग में मेरठ के कृष्णा ने झांसी के आरव को, अलीगढ़ के उवैश ने अयोध्या के विभांश को और लखनऊ के कृष्णा ने मुरादाबाद के तरुण को हराया।

37-40 किग्रा भार वर्ग में मुरादाबाद के सुशांत ने अलीगढ़ के मोहम्मद सुभान को, सहारनपुर के धीरज ने मेरठ के विराट को, आगरा के आयुष ने अयोध्या के संदीप को और प्रयागराज के शिव ने लखनऊ के यशदीप को हराया। 40-43 किग्रा भार वर्ग में गोरखपुर के विमलेश ने मेरठ हास्टल के आदर्श को, अलीगढ़ के मोहित ने झांसी के उत्कर्ष को, यूपीबीए के सिकंदर ने मुरादाबाद के राज शिखर को और अयोध्या के अमीर हमजा ने सहारनपुर के सार्थक को हराया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।