लखनऊ के खिलाड़ियों ने इंडो-नेपाल इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप- 2025 में लहराया परचम
लखनऊ। लखनऊ के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने चंडीगढ़ में आयोजित चतुर्थ इंडो-नेपाल इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप- 2025 में 8 स्वर्ण व 3 रजत पदक जीतकर अपना परचम लहराया। 8 स्वर्ण सहित जीते 3 रजत, लखनऊ के दिव्य राजवंश ने जीते…

लखनऊ। लखनऊ के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने चंडीगढ़ में आयोजित चतुर्थ इंडो-नेपाल इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप- 2025 में 8 स्वर्ण व 3 रजत पदक जीतकर अपना परचम लहराया।
8 स्वर्ण सहित जीते 3 रजत, लखनऊ के दिव्य राजवंश ने जीते दोहरे स्वर्ण पदक
इसमे दिव्य राजवंश ने दोहरे स्वर्ण पदक जीते। यह चैंपियनशिप चंडीगढ़ के सेक्टर- 56 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 11 व 12 जनवरी, 2025 को आयोजित की गई थी। चैंपियनशिप में पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि सुनीता रानी (एसपी, एशियाड स्वर्ण पदक विजेता एथलीट, पद्मश्री, अर्जुन पुरस्कार, महाराजा रणजीत सिंह पुरस्कार) द्वारा किया गया।

लखनऊ के ये पदक विजेता खिलाड़ी वर्तमान समय में ऑक्सफोर्ड ताइक्वांडो अकादमी में मास्टर अतुल यादव से ताइक्वांडो प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों में क्योरगी में दिव्य राज वंश ने सब जूनियर अंडर-18 किग्रा व अनुभव तिवारी ने सब जूनियर अंडर-25 किग्रा में स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा कुणाल यादव ने सब जूनियर अंडर-31 किग्रा व सिद्धार्थ सिंह ने सब जूनियर अंडर-28 किग्रा में रजत पदक जीते।

पूमसे इवेंट में दिव्य राज वंश, संस्कार शुक्ला, मयंक तिवारी, आशुतोष मिश्रा ने सब जूनियर में स्वर्ण, आकांक्षा विश्वकर्मा ने सीनियर वर्ग में स्वर्ण जबकि अक्षज वर्मा ने कैडेट वर्ग में स्वर्ण पदक जीते।
आनंद तिवारी को सब जूनियर वर्ग में रजत पदक मिला। पदक विजेताओं को लखनऊ पब्लिक स्कूल आनंद नगर शाखा की प्रधानाचार्या मीना तिवारी व सभी शिक्षक गणों सहित ऑक्सफोर्ड ताइक्वांडो अकादमी के तकनीकी निदेशक इरफान शेख और मुख्य कोच व निदेशक अतुल यादव ने बधाई दी।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
