लंदन स्पिरिट के नए मुख्य कोच बने एंडी फ्लावर
लंदन : इंग्लैंड के पूर्व कोच एंडी फ्लावर को लंदन स्पिरिट पुरुष टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी बहुवर्षीय अनुबंध के तहत दी गई है। फ्लावर इससे पहले ट्रेंट रॉकेट्स के कोच थे, जहां उन्होंने…

लंदन : इंग्लैंड के पूर्व कोच एंडी फ्लावर को लंदन स्पिरिट पुरुष टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी बहुवर्षीय अनुबंध के तहत दी गई है। फ्लावर इससे पहले ट्रेंट रॉकेट्स के कोच थे, जहां उन्होंने पांच साल का कार्यकाल पूरा किया और 2022 में टीम को खिताब दिलाया।
फ्लावर का यह कदम उस समय आया है जब इस साल की शुरुआत में लॉर्ड्स स्थित इस फ्रेंचाइज़ी में अमेरिका के तकनीकी उद्यमियों के नेतृत्व वाले समूह ने निवेश किया।
57 वर्षीय फ्लावर ने 2009 से 2014 तक इंग्लैंड टीम का कोचिंग कार्यभार संभाला था। हाल ही में वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उनका पहला आईपीएल खिताब दिलाने में भी सफल रहे। उस दौरान उनके साथ मो बोबट थे, जो अब लंदन स्पिरिट के क्रिकेट निदेशक हैं।
फ्लावर ने कहा, “लंदन स्पिरिट से जुड़कर और क्रिकेट के घर (लॉर्ड्स) पर काम करने का मौका पाकर मैं बेहद उत्साहित हूं। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैं ऐसे प्रतिष्ठित संगठन का हिस्सा बन रहा हूं। मो के साथ दोबारा और पहली बार एमसीसी एवं टेक टाइटन्स के साथ काम करने को लेकर भी मैं रोमांचित हूं।”
फ्लावर ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच जस्टिन लैंगर की जगह ली है, जिनका एक साल का कार्यकाल सातवें स्थान की निराशाजनक समाप्ति के साथ खत्म हुआ।
क्रिकेट निदेशक मो बोबट ने कहा, “एंडी फ्लावर की सेवाएं हासिल करना हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। उनका अंतरराष्ट्रीय और फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड है। उनके साथ मेरा पूर्व अनुभव बेहद सकारात्मक रहा है और मुझे विश्वास है कि हम लंदन स्पिरिट के साथ एक नई और खास शुरुआत करेंगे।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं जस्टिन लैंगर को भी धन्यवाद देना चाहूंगा, जिन्होंने 2025 सीजन के दौरान पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ टीम का नेतृत्व किया।”
लंदन स्पिरिट अब नए स्वामित्व दौर में प्रवेश कर चुका है। एमसीसी (मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब) के पास 51% हिस्सेदारी बनी रहेगी, जबकि शेष 49% हिस्सेदारी अमेरिका स्थित टेक टाइटन्स समूह के पास होगी। इस समूह में टाइम्स इंटरनेट के सत्यन गजवानी, पालो ऑल्टो नेटवर्क्स के निकेश अरोड़ा, सिल्वर लेक के इगोन डर्बन और गूगल, एडोबी तथा यूट्यूब के शीर्ष अधिकारी शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
