रोहित शर्मा की तारीफ में मुंबई के कप्तान रहाणे ने कही ये बात
मुंबई कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि रोहित शर्मा को यह बताने की जरूरत नहीं है कि उन्हें क्या करना है और जब वह फॉर्म में वापसी कर लेंगे तो उन्हें बड़ी पारी खेलने में कोई परेशानी नहीं आएगी। साभार : गूगल भारतीय टेस्ट और…

मुंबई कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि रोहित शर्मा को यह बताने की जरूरत नहीं है कि उन्हें क्या करना है और जब वह फॉर्म में वापसी कर लेंगे तो उन्हें बड़ी पारी खेलने में कोई परेशानी नहीं आएगी।

भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान रोहित लंबे अंतराल के बाद रणजी ट्रॉफी में लौटेंगे। मुंबई की टीम गुरुवार से यहां बीकेसी मैदान पर जम्मू-कश्मीर से भिड़ेगी तो सभी की निगाहें रोहित और उनके भारत के सलामी जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल पर होंगी।
उन्होंने मुंबई के प्रैक्टिस सेशन के दौरान बुधवार को मीडिया से कहा, ‘देखिए, रोहित, रोहित है। हम सभी यह जानते हैं। आपको भी पता है कि रोहित का कैरेक्टर क्या है। मैं उन दोनों (रोहित और जायसवाल) को मुंबई के ड्रेसिंग रूम में वापस पाकर बहुत खुश हूं।’
रहाणे ने कहा, ‘रोहित कभी टेंशन लेना पसंद नहीं करते हैं। इंटरनेशनल लेवल पर खेलते हुए भी उनका कैरेक्टर वैसा ही है। उनका रवैया काफी सहज है। वह अपने खेल को अच्छी तरह से जानते हैं, इसलिए किसी को उन्हें यह बताने की जरूरत नहीं है कि उन्हें क्या करना है।’
उन्होंने कहा, ‘वह एक बार क्रीज पर थोड़ा समय बिताने के बाद अच्छा करेंगे। उन्होंने खुद में कोई बदलाव नहीं किया है जो काफी अच्छी बात है।’
पिछले कुछ महीनों से रोहित बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे हैं। वह घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में करारी हार के बाद आलोचना का सामना कर रहे हैं। रहाणे ने कहा कि हर खिलाड़ी करियर में उतार-चढ़ाव से गुजरता है लेकिन रोहित सच में काफी कॉन्फिडेंट हैं।
रोहित के साथ लंबे समय तक भारतीय ड्रेसिंग रूम शेयर करने वाले इस अनुभवी खिलाड़ी ने कहा, ‘इस में अहम बात यह है कि रोहित में अच्छा प्रदर्शन करने का जज्बा कायम है। वह अच्छा प्रदर्शन करने के लिए दृढ़ है।
मुझे यकीन है कि एक बार जब वह मैदान पर उतरेंगे तो ऐसा करने में सफल रहेंगे।’ राहणे ने कहा, ‘रोहित ने 21 जनवरी को प्रैक्टिस के कुछ सेशन्स में अच्छी बल्लेबाजी की। मैं रोहित के अच्छे प्रदर्शन को लेकर सच में कॉन्फिडेंट हूं।’
रहाणे ने कहा कि जम्मू कश्मीर के खिलाफ यह मैच इस सेशन में रोहित के लिए इकलौता मुकाबला हो सकता है। रोहित इंग्लैंड के खिलाफ 6 फरवरी से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज और उसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की कप्तानी करेंगे।
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि वह सिर्फ इस मुकाबले को खेलेंगे। अगले मैच में उनकी उपलब्धता के बारे में मुझे पता नहीं है। अगले चार दिनों तक उनके सुझाव हमारे लिए काफी अहम होंगे।’
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
