द इंडियन व्यू

रोमांच और जोश से भरे फाइनल में भारतीय यूथ बालिका हैंडबॉल टीम ने जीता रजत पदक

नई दिल्ली। भारत की यूथ बालिका हैंडबॉल टीम ने पट्टाया (थाईलैंड) में आयोजित आईएचएफ ट्रॉफी हैंडबॉल यूथ बालिका कांटिनेंटल फेज टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। फाइनल में भारत को उज्बेकिस्तान के…

Ragwendra P Singh
November 22, 2025
2 min read
रोमांच और जोश से भरे फाइनल में भारतीय यूथ बालिका हैंडबॉल टीम ने जीता रजत पदक

नई दिल्ली। भारत की यूथ बालिका हैंडबॉल टीम ने पट्टाया (थाईलैंड) में आयोजित आईएचएफ ट्रॉफी हैंडबॉल यूथ बालिका कांटिनेंटल फेज टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। फाइनल में भारत को उज्बेकिस्तान के हाथों अतिरिक्त समय में मात्र एक गोल के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

आईएचएफ ट्रॉफी हैंडबॉल यूथ बालिका कांटिनेंटल फेज टूर्नामेंट

हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के कार्यकारी निदेशक डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने बताया कि फाइनल में भारतीय लड़कियों ने अत्यंत तेजी व चपलता का प्रदर्शन किया और उज्बेकिस्तान को निर्धारित समय में 39-39 से बराबरी पर रोक लिया। इसके बाद अतिरिक्त समय में उज्बेकिस्तान ने 47-46 के स्कोर से जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक जीता।

वहीं भारत को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने आगे कहा कि हमारी बालिका टीम ने जिस दिलेरी, गति और तकनीक के साथ खेला, उसने पूरे एशिया को भारतीय हैंडबॉल की क्षमता का एहसास कराया है। फाइनल सिर्फ एक गोल से गंवाना दुखद जरूर है, लेकिन आने वाले महीनों में हम इनके खेल को और निखारने पर काम करेंगे।

भारतीय टीम में मुख्य कोच सचिन चौधरी व कोच मनीषा जबकि हेड ऑफ डेलीगेशन डीके सिंह थे। दूसरी ओर भारत के रजत पदक जीतने पर हैंडबाल एसोसिएशन इंडिया के महासचिव डा.तेजराज सिंह व कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह सहित एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों व खेल प्रेमियों ने भारतीय टीम को बधाई दी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।