रोमांचक मैच में उत्तर प्रदेश की मानसी सिंह का जलवा, जीती महिला एकल ट्रॉफी
लखनऊ। शीर्ष वरीय उत्तर प्रदेश की मानसी सिंह ने योनेक्स सनराइज डा. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में संघर्षपूर्ण मुकाबले में आंध्र प्रदेश की सूर्या को 21-16, 18-21, 21-18 से हराकर…

लखनऊ। शीर्ष वरीय उत्तर प्रदेश की मानसी सिंह ने योनेक्स सनराइज डा. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में संघर्षपूर्ण मुकाबले में आंध्र प्रदेश की सूर्या को 21-16, 18-21, 21-18 से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

योनेक्स सनराइज डा. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट
भारतीय बैडमिंटन एसोसिएशन (बीएआई) के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी में आयोजित 10 लाख रुपए की इनामी राशि वाले टूर्नामेंट में पुरुष एकल में दसवीं वरीय हरियाणा के भारत राघव विजेता बने।
पुरुष एकल में हरियाणा के भारत राघव विजेता
समापन समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के खेल व युवा कल्याण विभाग के सचिव सुहास एलवाई सहित विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन विराज सागर दास, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय एवं आयोजन सचिव डा.सुधर्मा सिंह ने पुरस्कार प्रदान करते हुए विजेताओं को सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि सुहास एलवाई ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विजेता बनने वाले उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को पांच लाख रुपए का पुरस्कार एकलव्य क्रीड़ा कोष के माध्यम से दिया जाएगा।
युगल में बिजोन व दिया, शिखा व अश्विनी एवं विप्लव व विराज चैंपियन
पुरस्कार के लिए अर्ह खिलाड़ियों को इसके लिए फार्म भरकर जमा करना होगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अरुण कक्कड़, कोषाध्यक्ष आनंद खरे, संयुक्त सचिव राजेश सक्सेना, लखनऊ बैडमिंटन संघ के सचिव अनिल ध्यानी व अन्य पदाधिकारीगण व खेल प्रेमी मौजूद रहे।
महिला एकल फाइनल में मानसी सिंह ने 1 घंटा 10 मिनट चले मैच में पांचवीं वरीय आंध्र प्रदेश की सूर्या चरिश्मा को 21-16, 18-21, 21-18 से शिकस्त दी। पहले गेम में मानसी ने तेजी दिखाई और उम्दा स्मैश व ड्राप शॉट के चलते जीत दर्ज की। जवाब में सूर्या ने रणनीति बदली और मानसी पर दबाव बनाते हुए दूसरा गेम जीत लिया।
निर्णायक तीसरे गेम में दोनों के बीच एक-एक अंक के लिए कड़ा मुकाबला हुआ। हालांकि मानसी ने दबाव से उबरते हुए शानदार खेल दिखाया और 20-18 के स्कोर पर गेम प्वाइंट बनाया और फिर एक और अंक जुटाकर मैच और विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। पुरुष एकल में दसवीं वरीय हरियाणा के भारत राघव ने वाकओवर से खिताबी जीत दर्ज की।
उनके प्रतिद्वंद्वी 12वीं वरीय मणिपुर के मैसनाम मेइराबा चोटिल होने के चलते मैच नहीं खेल सके। मिश्रित युगल में क्वालीफायर बिजोन जयसन व दिया भीमैय्या (केरल/कर्नाटक) की जोड़ी ने सबको चौंकाते हुए तमिलनाडु के दिलीपन वी. व प्रणवी एन. को 17-21, 22-20, 21-14 से हराकर विजेता होने का गौरव हासिल किया।
पुरुष युगल में महाराष्ट्र के विप्लव कुवले व विराज कुवले विजेता बने जिन्होंने चौथी वरीय सिद्धार्थ इलांगो व संतोष गजेंद्रन (तेलंगाना/तमिलनाडु) को 21-16, 21-10 से हराकर उलटफेर किया।
महिला युगल में शीर्ष वरीय कर्नाटक की शिखा गौतम व अश्विनी भट्ट ने क्वालीफायर अदिति भट्ट व श्रवाणी वालेकर (उत्तराखंड /महाराष्ट्र) को 21-14, 21-14 से हराकर विजेता ट्रॉफी जीती।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
