द इंडियन व्यू

मोयानो और डियाज़ के गोल से डायमंड हार्बर की पहली जीत

कल्याणी : डायमंड हार्बर एफसी ने इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) 2025-26 में रविवार को कल्याणी स्टेडियम में डेम्पो एससी को 2-1 से हराकर अपनी पहली ऐतिहासिक जीत दर्ज की। पहले हाफ के अतिरिक्त समय में एंतोनियो मोयानो ने मेज़बान…

Ragwendra P Singh
March 8, 2026
3 min read
मोयानो और डियाज़ के गोल से डायमंड हार्बर की पहली जीत

कल्याणी : डायमंड हार्बर एफसी ने इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) 2025-26 में रविवार को कल्याणी स्टेडियम में डेम्पो एससी को 2-1 से हराकर अपनी पहली ऐतिहासिक जीत दर्ज की। पहले हाफ  के अतिरिक्त समय में एंतोनियो मोयानो ने मेज़बान टीम को बढ़त दिलाई।

दूसरे हाफ में मार्कस जोसेफ ने डेम्पो के लिए बराबरी का गोल किया, लेकिन 70वें मिनट में ह्यूगो डियाज़ के गोल ने डायमंड हार्बर को जीत दिला दी। डायमंड हार्बर के मुख्य कोच किबू विकुना ने पिछले मैच की तुलना में शुरुआती एकादश में दो बदलाव किए और ब्राइस ब्रायन मिरांडा व पिंटू महाता की जगह ह्यूगो डियाज़ और हालीचरण नारजरी को टीम में शामिल किया।

डायमंड हार्बर एफसी – 2 (एंतोनियो मोयानो 45+4’, ह्यूगो डियाज़ 70’) डेम्पो एससी – 1 (मार्कस जोसेफ 55’)

वहीं डेम्पो एससी के कोच समीर सुभाष नाइक ने भी टीम में तीन बदलाव करते हुए जोसे लुइस मोरेनो पेना, अमय मोराजकर और कनेर कितालांग बुआम को मौका दिया, जबकि विएरी कोलाको, रिचमंड क्वासी ओवुसु और सैगोमांग डौंगल को बाहर रखा गया।

मुकाबले के शुरुआती दस मिनटों में डेम्पो ने कुछ मौके बनाए, लेकिन जल्द ही डायमंड हार्बर ने खेल पर नियंत्रण बना लिया। मेज़बान टीम ने पहले हाफ में गेंद पर ज्यादा कब्जा रखते हुए खेल की गति तय की, लेकिन गोल करने में सफलता नहीं मिली।

पहले हाफ के इंजरी टाइम के चौथे मिनट (45+4’) में आखिरकार गोल आया। तेज काउंटर अटैक के दौरान स्पेनिश मिडफील्डर एंतोनियो मोयानो ने शानदार फिनिश करते हुए गोलकीपर के ऊपर से गेंद उछालकर जाल में डाल दी और डायमंड हार्बर को 1-0 की बढ़त दिला दी।

दूसरे हाफ में मुकाबला काफी रोमांचक हो गया, जहां दोनों टीमें गोल की तला श में आक्रामक नजर आईं। डेम्पो ने 55वें मिनट में बराबरी हासिल की। त्रिनिदाद और टोबैगो के फॉरवर्ड मार्कस लेरिक जूनियरजोसेफ ने शानदार व्यक्तिगत कौशल दिखाते हुए दो डिफेंडरों को छकाया और शांत फिनिश के साथ स्कोर 1-1 कर दिया।

इसके बाद जीत की तलाश में कोच विकुना ने एक अहम बदलाव किया, जिसका फायदा टीम को जल्द ही मिल गया। 70वें मिनट में सब्स्टीट्यूट ब्राइस ब्रायन मिरांडा ने बॉक्स में सटीक क्रॉस डाला, जिस पर ह्यूगो डियाज़ रॉड्रिगेज ने बेहतरीन फिनिश करते हुए डायमंड हार्बर को फिर से बढ़त दिला दी।

76वें मिनट में डेम्पो बराबरी के बेहद करीब पहुंच गया था, लेकिन क्रॉसबार ने डायमंड हार्बर को राहत दी और मार्कस जोसेफ का शॉट गोल में जाने से रह गया। अतिरिक्त समय के सात मिनटों में डेम्पो ने लगातार दबाव बनाया, लेकिन डायमंड हार्बर की डिफेंस ने संयम बनाए रखा और अंततःटीम ने 2-1 से जीत दर्ज कर ली।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।

गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।