रेल मंत्री ने सांतरागाछी से पुरुलिया-बांकुड़ा-हावड़ा मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया
कोलकाता : केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को सांतरागाछी रेलवे स्टेशन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुरुलिया-बांकुड़ा-हावड़ा मेमू ट्रेन (मसाग्राम के…

कोलकाता : केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को सांतरागाछी रेलवे स्टेशन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुरुलिया-बांकुड़ा-हावड़ा मेमू ट्रेन (मसाग्राम के रास्ते) की पहली सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रेलवे विस्तार, आधुनिकीकरण और यात्री सुविधाओं को लेकर प्राथमिकताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि लगभग 12 लाख रेलवे कर्मचारी इस सपने को साकार करने के लिए सतत परिश्रम कर रहे हैं।
वैष्णव ने बताया कि वर्ष 2009 से 2014 के दौरान जहां पश्चिम बंगाल में रेलवे पर लगभग 4380 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था, वहीं वर्तमान में यह आंकड़ा बढ़ कर लगभग 14 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि 2014 से 2025 के बीच कोलकाता मेट्रो के नेटवर्क में 41 किलोमीटर की वृद्धि हुई है, जबकि 1972 से 2014 के बीच केवल 28 किलोमीटर ही जोड़े जा सके थे।
उन्होंने कोलकाता मेट्रो और अन्य रेलवे परियोजनाओं से जुड़ी भूमि अधिग्रहण, यातायात अनुमति जैसी चुनौतियों का उल्लेख करते हुए राज्य सरकार और संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया कि वे राजनीति से ऊपर उठकर जनसेवा को प्राथमिकता दें। उन्होंने खास तौर पर खिदिरपुर, चिंगड़ीघाटा और बेलीघाटा जैसे स्थानों के साथ-साथ विष्णुपुर-तारकेश्वर रेल रूट पर आ रही अड़चनों की ओर भी ध्यान दिलाया।
अमृत स्टेशन के रूप में विकसित हो रहा सांतरागाछी स्टेशन
वैष्णव ने सांतरागाछी रेलवे स्टेशन के 'अमृत स्टेशन' के रूप में विकास की सराहना करते हुए बताया कि पिछले 1.5 वर्षों में इस परियोजना ने उल्लेखनीय प्रगति की है। यह स्टेशन एक स्मार्ट, पर्यावरण-हितैषी और यात्री अनुकूल केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसे 2063 तक प्रतिदिन 50 हजार से अधिक यात्रियों को संभालने के लिए तैयार किया जा रहा है।
नए रेलमार्ग से ग्रामीण और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मिलेगा बल
पुरुलिया-बांकुड़ा-हावड़ा मेमू ट्रेन सेवा (मसाग्राम के रास्ते) से ग्रामीण, स्थानीय और क्षेत्रीय रेल संपर्क को मजबूती मिलेगी। यह सेवा बर्धमान, पुरुलिया, बांकुड़ा और आसपास के जिलों के हजारों यात्रियों के लिए दैनिक आवागमन को आसान बनाएगी। यह न केवल यात्रा समय को कम करेगी, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी गति देगी।
मंत्री सुकांत मजूमदार और सांसदों ने दी बधाई
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षा और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने वैष्णव को रेल मंत्री के रूप में चार वर्ष पूरा करने पर बधाई देते हुए कहा कि यह कार्यकाल रेलवे के अभूतपूर्व विकास के लिए जाना जाएगा। इस अवसर पर लोकसभा सांसद प्रसून बनर्जी और सौमित्र खान सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
