द इंडियन व्यू

क्विंटन डिकॉक ने बदला फैसला, दो साल बाद फिर लौटे साउथ अफ्रीका की टीम में

वर्ल्ड कप 2023 के बाद साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था। करीब दो साल के बाद उन्होंने अपने रिटायरमेंट को वापस ले लिया है। वे अब पाकिस्तान के दौरे पर साउथ…

Ragwendra P Singh
September 23, 2025
3 min read
क्विंटन डिकॉक ने बदला फैसला, दो साल बाद फिर लौटे साउथ अफ्रीका की टीम में

वर्ल्ड कप 2023 के बाद साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था। करीब दो साल के बाद उन्होंने अपने रिटायरमेंट को वापस ले लिया है। वे अब पाकिस्तान के दौरे पर साउथ अफ्रीका की टी20 और वनडे टीम में चुन लिए गए हैं।

ICC/Getty Images

रिटायरमेंट वापसी का फैसला क्विंटन डिकॉक ने क्यों किया? इसके कारणों का पता चल गया है, जिनमें एक मुद्दा पैसों का है, जबकि दूसरा मौके न मिल पाने का है।

32 वर्षीय क्विंटन डिकॉक 2021 में ही टेस्ट को अलविदा कह चुके हैं और इसके बाद से वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव थे, लेकिन भारत में खेले गए 2023 के वनडे विश्व कप के बाद उन्होंने एकदिवसीय प्रारूप को भी अलविदा कह दिया था। वह दुनिया की अलग-अलग टी20 लीग्स में खेलना चाहते थे और साउथ अफ्रीका के लिए सिर्फ टी20 क्रिकेट खेलने वाले थे।

हालांकि, इस रिटायरमेंट के चलते उनका टी20 टीम से भी पत्ता कटता चला गया, क्योंकि आखिरी टी20 मैच उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए टी20 विश्व कप 2024 में खेला था, जो फाइनल था। क्विंटन डिकॉक को साउथ अफ्रीका की टीम में मौके नहीं मिल पा रहे थे। एक साल से ज्यादा समय से वे टी20 टीम से भी बाहर थे।

हालांकि, अब वे वनडे और टी20 टीम में चुन लिए गए हैं। अगले महीने से पाकिस्तान के दौरे पर साउथ अफ्रीका को तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलनी है।

साउथ अफ्रीका के कोच सुकरी कॉनराड ने कहा, "क्विंटन की सफेद गेंद वाली टीम में वापसी हमारे लिए एक बड़ा प्रोत्साहन है। जब हमने पिछले महीने उनके भविष्य के बारे में बात की थी, तो यह स्पष्ट था कि उनमें अभी भी अपने देश का प्रतिनिधित्व करने की प्रबल महत्वाकांक्षा है।"

क्विंटन डिकॉक मैच विनर हैं। ये सबको पता है। यही कारण है कि डिकॉक के रिटायरमेंट के बाद 44 मैच साउथ अफ्रीका ने खेले हैं, जिनमें से सिर्फ 18 मैच ही जीते हैं।

41 फीसदी जीत प्रतिशत साउथ अफ्रीका का है, लेकिन उनके रहते जीत प्रतिशत 63 का था। कोच कॉनराड ने बताया कि रात के दो बजे क्विंटन डिकॉक ने फोन करके उनको साउथ अफ्रीका के लिए फिर से खेलने की इच्छा जाहिर की थी।

कोच ने बताया, "हम डार्विन पहुंच गए थे और सुबह के लगभग दो बजे मैंने तकिये पर सिर रखा ही था कि मेरा फोन बजा और वो क्विन (क्विंटन डिकॉक) का था। उसने अपनी मर्जी से फोन किया और दक्षिण अफ्रीका के लिए फिर से खेलने की इच्छा जताई। उसने कहा, 'मुझे अब भी लगता है कि मेरे पास देने के लिए बहुत कुछ है।

मैं दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलना मिस करता हूं। मैं प्रोटियाज के लिए खेलना चाहता हूं और मुझे लगता है कि मैं टीम में फर्क ला सकता हूं।"

क्विंटन डिकॉक के टीम में लौटने का दूसरा कारण ये भी है कि उनको रिटायरमेंट के बाद टी20 लीग में उतना पैसा नहीं मिल रहा, जितना उनको तब मिलता था जब वे देश के लिए खेलते थे। पिछले साल डिकॉक की आईपीएल सैलरी 6.75 करोड़ थी, जो इस साल 3.5 करोड़ थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।