रिंकू सिंह के साथ प्रिया की सगाई की खबरों पर पिता ने कही ये बात
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की उत्तर प्रदेश के मछली शहर लोकसभा क्षेत्र की सांसद प्रिया सरोज से सगाई की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल है। साभार : गूगल अब प्रिया सरोज के पिता और पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने इस खबर का खंडन किया…

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की उत्तर प्रदेश के मछली शहर लोकसभा क्षेत्र की सांसद प्रिया सरोज से सगाई की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल है।

अब प्रिया सरोज के पिता और पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने इस खबर का खंडन किया है। तूफानी सरोज की माने तो अभी कुछ भी तय नहीं है। दोनों परिवार इस रिश्ते के बारे में गंभीरता से सोच रहे हैं, लेकिन सगाई नहीं हुई है।
25 वर्षीय प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट में वकील रहीं हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। 2024 के भारतीय आम चुनाव में मछलीशहर (एससी) निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के दिग्गज नेता बीपी सरोज को हराकर संसद पहुंचीं।
एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली से उनकी स्कूली शिक्षा पूरी हुई। उन्हें भारतीय राजनीति में एक उभरते सितारा माना जा रहा है। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले डिफेंडिंग चैंपियंस केकेआर ने जिन छह खिलाड़ियों को रिटेन किया, उसमें रिंकू सिंह भी एक बड़ा नाम थे।
55 लाख रुपये की सैलरी से कोलकाता नाइटराइडर्स ने उन्हें डायरेक्ट 13 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया। ये सफर इतना आसान नहीं था। अलीगढ़ जैसे छोटे से शहर में उनका जन्म गरीब परिवार में हुआ। रिंकू के पिता सिलेंडर डिलिवरी का काम करते थे। खुद रिंकू भी सिलेंडर उठाकर अपने परिवार का हाथ बंटाते थे।
कड़ी मेहनत से क्या कुछ हासिल नहीं किया जा सकता, इसका सजीव उदाहरण रिंकू सिंह हैं। आईपीएल में पिछले कई साल से वह कोलकाता नाइटराइडर्स का हिस्सा थे। टीम में उनका काम सिर्फ पानी पिलाने तक ही सीमित था, लेकिन यूपी के इस लड़ने ने हार नहीं मानी। वह लगातार नेट्स में मेहनत करते रहे और टीम मैनेजमेंट का भरोसा जीता।
2018 से कोलकाता नाइटराइडर्स का हिस्सा रहे रिंकू की किस्मत 2023 में पलटी, जब उन्होंने एक ओवर में लगातार पांच छक्के मारकर शाहरुख खान के मालिकाना हक वाली केकेआर को मैच जिताया।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
